Delhi Government Launches QR Code Feedback System for Hospital Services Improvement अस्पताल की व्यवस्था पर तीमारदार से मांगी जा रही राय, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Launches QR Code Feedback System for Hospital Services Improvement

अस्पताल की व्यवस्था पर तीमारदार से मांगी जा रही राय

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नई पहल शुरू की है। अब मरीजों के तीमारदारों से अस्पतालों की सेवाओं का फीडबैक लिया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 Sep 2025 05:20 PM
share Share
Follow Us on
अस्पताल की व्यवस्था पर तीमारदार से मांगी जा रही राय

नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब मरीजों के तीमारदारों से अस्पतालों की सेवाओं का फीडबैक लिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएसएचएम) ने सभी सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए हैं। यह योजना लोक नायक अस्पताल से शुरू की गई है। जल्द ही इसे सभी बड़े अस्पतालों में लागू किया जाएगा। फीडबैक प्रणाली के तहत तीमारदारों से अस्पताल की साफ-सफाई, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार, इलाज की गुणवत्ता व अन्य सेवाओं के बारे में राय ली जाएगी। फीडबैक देने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

यह डाटा सीधे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।