महिलाओं-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएंगी यह योजनाएं-मुख्यमंत्री
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। 'लखपति बिटिया योजना' के तहत बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक 61,000 रुपये जमा किए जाएंगे। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। यह कदम लाखों महिलाओं को सशक्त बनाएगा।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा सोमवार को शुरु की गई योजनाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल योजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और विश्वास के विस्तार का सशक्त संकल्प है। उनकी योजना दिल्ली में बेटी के जन्म से लेकर उसे आत्मनिर्भर बनाने तक की पूरी यात्रा को सम्मान देगी। इस अवसर पर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। आज शुरू की गई इन योजनाओं का सीधा लाभ राजधानी की लाखों महिलाओं को मिलेगा। इन पहलों से न केवल महिलाएं, बल्कि उनके परिवार भी सशक्त होंगे।
उपराज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली की जिम्मेदारी है कि वह पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण आवश्यक है और ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ इसका सशक्त उदाहरण है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण तक समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दिल्ली सरकार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ के अंतर्गत लंबे समय से लंबित लाडली योजना की राशि को लाभार्थी बेटियों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने विशेष अभियान चलाया। पहले चरण में लगभग 30,000 बालिकाओं को 90 करोड़ रुपये उनके बैंक खाते में भेजा गए और आज राष्ट्रपति की उपस्थिति में 40,000 से अधिक बेटियों के खातों में 100 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई। उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्था में लाभार्थियों को अपने बकाया का पता ही नहीं चलता था, इसलिए नई ‘लखपति बिटिया योजना’ को अधिक मजबूत, पूर्णतः डिजिटल और फेसलेस प्रणाली के साथ लागू किया गया है। खाते में सरकार जमा कराएगी 61 हजार रुपये मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि लखपति बिटिया योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर स्नातक तक चरणबद्ध तरीके से कुल 61,000 रुपये सरकार द्वारा जमा किए जाएंगे। यह राशि ब्याज सहित परिपक्व होकर लगभग सवा लाख रुपये हो जाएंगे। इस योजना के लिए बजट में 128 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, चाइल्ड केयर संस्थानों में रह रही बालिकाओं को भी इसमें शामिल कर सरकार उनकी अभिभावक की भूमिका निभाएगी। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से होगा मुफ्त सफर कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं को सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड देकर इस योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पिंक कार्ड दिल्ली की पात्र महिला निवासियों को डीटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देगा, जबकि मेट्रो, आरआरटीएस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में इसी एक स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सशुल्क यात्रा की जा सकेगी। कार्ड वितरण के लिए लगभग 50 केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें डीएम और एसडीएम कार्यालयों के साथ डीटीसी के चयनित केंद्र शामिल होंगे। मुफ्त सिलेंडर की 130 करोड़ रुपये राशि जारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की मुफ्त सिलेंडर योजना के तहत 15 लाख से अधिक परिवारों को लगभग 130 करोड़ रुपये जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रसोई में भी सम्मान और राहत सुनिश्चित करने के लिए होली और दिवाली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर देने का वादा सरकार ने पूरा किया है। इसके तहत ही पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी गई है, जिससे महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा। तीन तरह के कार्ड जारी होंगे पिंक कार्ड दिल्ली निवासी पात्र महिलाओं के लिए मुफ्त होगा ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए होगा ऑरेंज कार्ड मासिक पास उपयोगकर्ताओं के लिए जारी किया जाएगा लखपति बिटिया योजना के लिए पात्रता योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक न हो आवेदक परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रह रहा हो बालिका का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है पंजीकरण जन्म के एक वर्ष के भीतर या निर्धारित शैक्षणिक पड़ावों पर कराया जा सकता है। यह लाभ प्रति परिवार दो जीवित बालिकाओं तक सीमित रहेगा दिल्ली सरकार द्वारा होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा पूरा किया गया है। मेरे खाते में सिलेंडर की राशि आ गई है। त्योहार के समय में यह राशि घर में मदद करेगी। मधु रावत, ख्याला लाडली योजना के तहत मुझे सरकार की तरफ से राशि मिलने वाली है। मेरे सभी दस्तावेज जमा हो चुके हैं और मुझे मैसेज भी आ गया है। जल्द मेरे खाते में राशि आ जाएगी। पूजा भट्ट, बदरपुर दिल्ली सरकार द्वारा मुझे पिंक स्मार्ट कार्ड दिया गया है जिससे बस में मुफ्त सफर होगा। इस कार्ड से न केवल मेरा बल्कि दिल्ली की सभी बहन-बेटियों का किराया बचेगा। सीमा गुप्ता, उत्तम नगर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



