20 से 40 वर्ष की महिलाओं को ही मिलेंगे दुर्गा ई-ऑटो
-दुर्गा ई-ऑटो के लिए परिवहन विभाग ने तैयार किया ड्राफ्ट, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्तावनई दिल्ली अमित झा दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं एवं किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई दुर्गा ई-ऑटो योजना को सरकार...

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं एवं किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई दुर्गा ई-ऑटो योजना को सरकार जल्द शुरु करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और एनआसी के सहयोग से वेबसाइट बनाने का काम चल रहा है। सरकार ने तय किया है कि 20 से 40 वर्ष की महिलाओं को ही दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे। इस ड्राफ्ट पर विभिन्न विभागों से टिप्पणी मांगी गई है, जिसके बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यह ऑटो महिलाओं को दिए जाएंगे。
महिलाओं के लिए संभावित पात्रता
दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि राजधानी में रहने वाली एक हजार महिलाओं एवं 100 किन्नरों को पहले चरण में दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे जो गुलाबी रंग के होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह और परिवहन आयुक्त निहारिका राय की देखरेख में ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसमें योजना को लेकर सभी पात्रता नियम तय कर लिए गए हैं। जल्द ही इसे कैबिनेट में रखा जाएगा और वहां से पास होने के बाद योजना शुरु होगी। इस योजना में आवेदनों का सत्यापन होगा और जिसके आवेदन पहले सही पाए जाएंगे, उन्हें ई-ऑटो सरकार दे देगी।
किन्नरों के लिए संभावित पात्रता
सूत्रों ने बताया कि इस ऑटो को तीन वर्ष तक किसी दूसरी महिला को बेचा नहीं जा सकेगा। लेकिन अगर ऑटो पाने वाले की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार द्वारा इसे नियमों के साथ बेचा जा सकता है। तीन वर्ष पूरा होने के बाद इस ऑटो को पात्रता पूरी करने वाली किसी महिला या किन्नर को बेचा जा सकेगा। दिल्ली सरकार ओला-उबर सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म से भी इन महिलाओं को जोड़ेगी ताकि उन्हें महिला सवारी आसानी से मिल सके।
महिलाओं के लिए संभावित पात्रता
महिला दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए
महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
महिला के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना चाहिए
महिला या परिवार के पास पहले से ऑटो नहीं होना चाहिए
वर्ष 2024-25 में परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से ज्यादा न हो
किन्नरों के लिए संभावित पात्रता
डीएम से किन्नर होने का प्रमाण-पत्र जारी होना चाहिए
उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना चाहिए
आवेदक दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए
इन ऑटो में महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी
दिल्ली सरकार द्वारा महिला चालकों को दिए जाने वाले ई-ऑटो का एक मकसद महिलाओं के लिए सुबह एवं रात के समय सफर सुरक्षित बनाना है। इस तरह के ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं एवं युवतियां खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी जब ऑटो चालक महिला होगी। वहीं महिलाएं एवं किन्नर इससे सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ सकेंगे。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


