डीसीएचएफसी के नए कार्यालय से मिलेगा कम ब्याज पर आवास ऋण

Jan 24, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने किफायती, पारदर्शी और सरल आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए रोहिणी सेक्टर-16 में डीसीएचएफसी का नया कार्यालय खोला। मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को आवास ऋण सस्ती ब्याज दरों पर दिया जाएगा। यह निगम दिल्लीवासियों को लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 डीसीएचएफसी के नए कार्यालय से मिलेगा कम ब्याज पर आवास ऋण

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्लीवासियों को किफायती, पारदर्शी और सरल आवास ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शनिवार को रोहिणी सेक्टर-16 में समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (डीसीएचएफसी) के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। इस नई शाखा से उत्तर-पश्चिम दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सीरी फोर्ट के बाद दिल्ली में दूसरा कार्यालय है। इस मौके पर मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान सहकारी क्षेत्र की जमकर उपेक्षा की गई। लेकिन दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग और सहकारी आवास समितियों से जुड़े लोगों को किफायती ब्याज दरों पर आवास ऋण उपलब्ध कराया जाए।

इसी उद्देश्य से पहली बार दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम की नई शाखाएँ शुरू की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोहिणी कार्यालय के सफल संचालन के साथ-साथ दिल्ली के अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी नई शाखाएँ खोलने के लिए व्यावहारिक और चरणबद्ध योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि डीसीएचएफसी एक ऐसा संस्थान है जो वर्षों से कार्य कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसकी जानकारी आम जनता तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुँच पाई। सस्ते और पारदर्शी आवास ऋण की यह सुविधा दिल्ली के हर नागरिक तक पहुँचना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। यह निगम मूल रूप से आवास ऋण के उद्देश्य से ही स्थापित किया गया था। यह बैंक आज लगभग 1600 करोड़ रुपये की क्षमता वाला एक मजबूत संस्थान बन चुका है और इसमें दिल्लीवासियों को व्यापक लाभ देने की पूरी संभावनाएँ हैं। 7.30 प्रतिशत जैसी कम ब्याज दर पर आवास ऋण देश में सबसे किफायती दरों में से एक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;