Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Inspects Anand Vihar for Pollution Control Measures
दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट का निकाल रहे वैज्ञानिक समाधान : सिरसा

दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट का निकाल रहे वैज्ञानिक समाधान : सिरसा

संक्षेप: दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आनंद विहार बस टर्मिनल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को धूल नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिरसा ने बताया कि सरकार 13 प्रदूषित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है और समस्या का समाधान वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किया जा रहा है।

Sat, 1 Nov 2025 08:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आनंद विहार बस टर्मिनल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धूल नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क मरम्मत से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सरकार ने ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विंटर एक्शन प्लान पर सख्ती से अमल शुरू कर दिया है। सिरसा का निरीक्षण इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सिरसा ने बताया कि सरकार राजधानी के 13 हॉटस्पॉट (सबसे प्रदूषित क्षेत्र) की लगातार निगरानी कर रही है। सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने को कहा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर हॉटस्पॉट की समस्या अलग है, इसलिए समाधान भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किए जा रहे हैं। आनंद विहार में निरीक्षण के दौरान सिरसा ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा लगाए गए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने देखा कि बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर एक सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी थी, क्योंकि वहां तीन पेड़ों का स्थानांतरण नहीं हुआ था। मंत्री ने तत्काल आदेश दिए कि पेड़ों का सुरक्षित ट्रांसप्लांटेशन कर सड़क को शीघ्र पक्का किया जाए।उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों से बंद थी। अब इसे जनता के लिए खोला जा रहा है, ताकि जाम और धूल दोनों की समस्या से राहत मिले। व्यस्ततम समय में चलित एंटी-स्मॉग गन के इस्तेमाल के निर्देश निरीक्षण के दौरान सिरसा ने पीडब्ल्यूडी,परिवहन विभाग और डीपीसीसी को निर्देश दिए कि व्यस्ततम समय में मूवेबल एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट स्प्रेयर लगाए जाएं और बसें केवल निर्धारित स्थान पर ही रुकें। सरकार आने वाले दिनों में अशोक विहार, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी और अन्य हॉटस्पॉट्स पर भी इसी तरह के निरीक्षण करेगी। सिरसा ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाना और नागरिकों को प्रदूषण-मुक्त वातावरण देना है।