वजन-माप लाइसेंस अब बिना नवीनीकरण के भी होंगे मान्य

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-दिल्ली सरकार दिल्ली लीगल मेट्रोलॉजी (एनफोर्समेंट) रूल्स, 2011 में करेगी बदलाव नई

वजन-माप लाइसेंस अब बिना नवीनीकरण के भी होंगे मान्य

दिल्ली में कारोबार का माहौल बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने वजन और माप सेक्टर में एक बड़ा सुधार किया है।

सुधार का उद्देश्य

यह सुधार दिल्ली की डिरेगुलेशन एक्सरसाइज 2.0 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न विभागों में नियमों को सरल बनाना और अनुपालन का बोझ कम करना है। राजधानी के उद्योग एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि दिल्ली लीगल मेट्रोलॉजी (एनफोर्समेंट) रूल्स, 2011 में बदलाव किया जा रहा है। अब लाइसेंस देने से पहले फिजिकल साइट इंस्पेक्शन की जरूरत खत्म कर दी गई है और लाइसेंस सेल्फ-डिक्लेरेशन के आधार पर जारी किए जाएंगे। इससे कारोबार शुरू करने और चलाने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी।

नवीनीकरण की प्रक्रिया

सिरसा ने कहा कि दिल्ली अब एक ऐसे शासन मॉडल की ओर बढ़ रही है जो सुधारों पर आधारित और उद्योग की जरूरतों के अनुसार काम करने वाला है। ईमानदार कारोबारियों को बार-बार की जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना चाहिए।

वर्तमान में वजन और माप विभाग के अंतर्गत दिल्ली में 600 से अधिक सक्रिय व्यवसाय काम कर रहे हैं, जिनमें 154 मैन्युफैक्चरर्स, 421 डीलर्स और 24 रिपेयरर्स शामिल हैं।

लाइसेंस का महत्व

इस सुधार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लाइसेंस के नवीनीकरण को खत्म करना है। अब एक बार निर्धारित फीस देकर लिया गया लाइसेंस तब तक वैध रहेगा जब तक उसे कंट्रोलर या अधिकृत अधिकारी द्वारा रद्द या निलंबित नहीं किया जाता। इससे कारोबारियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे और उन्हें काम में स्थिरता मिलेगी।

इसके अलावा, नियमों के तहत फॉर्म, शेड्यूल और रजिस्टर में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया नई सरल व्यवस्था के अनुरूप हो सके।

सिस्टम में सुधार

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है प्रक्रिया को आसान बनाना, भरोसा बढ़ाना और ऐसा सिस्टम बनाना जो विकास को बढ़ावा दे और जवाबदेही भी सुनिश्चित करे। अनावश्यक प्रक्रियाओं को हटाकर और डिजिटल सिस्टम अपनाकर हम अपने कारोबारियों के लिए एक आसान और पारदर्शी माहौल बना रहे हैं। यह विकसित दिल्ली के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द एक नया ऐप लॉन्च करने जा रही है, जिससे वेरिफिकेशन और अन्य सेवाएं पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और आसान हो जाएंगी।

सामान्य प्रश्न

दिल्ली सरकार ने वजन और माप सेक्टर में क्या सुधार किए हैं?
दिल्ली सरकार ने वजन और माप सेक्टर में सुधार के तहत लाइसेंस सेल्फ-डिक्लेरेशन के आधार पर जारी करने और फिजिकल साइट इंस्पेक्शन की जरूरत खत्म करने का निर्णय लिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।