दिल्ली के करीब दस हजार किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिलेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार ने किसानों को राहत देते हुए फसल क्षति पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि को बढ़ाकर 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर करने का निर्णय लिया है। अगस्त-सितंबर 2025 में भारी वर्षा से प्रभावित लगभग 10,000 किसानों को यह सहायता मिलेगी। पहले यह राशि 49,421 रुपये प्रति हेक्टेयर थी।

दिल्ली के करीब दस हजार किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिलेगा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। किसानों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने फसल क्षति पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान भारी वर्षा और खेतों में जलभराव से प्रभावित लगभग 10 हजार किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 49421 रुपये प्रति हेक्टेयर थी। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त-सिंतबर 2025 में हुई भारी बारिश एवं जलभराव के चलते दिल्ली में कुल 10977.44 एकड़ (लगभग 4,442.41 हेक्टेयर) कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था।

वर्ष 2015 में तत्कालीन सरकार द्वारा वर्षा से फसल क्षति की स्थिति में किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुग्रह सहायता देने का प्रावधान था। यह राशि लगभग 49,421 रुपये प्रति हेक्टेयर है। दिल्ली सरकार ने दस वर्षों से अधिक समय की अवधि में कृषि लागत में हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सहायता की दर बढ़ाकर 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी है।कंपनियों के स्वामित्व वाली भूमि, ग्राम सभा में निहित भूमि तथा पक्की चारदीवारी वाले प्लॉट स्वरूप के फार्महाउस इस सहायता के दायरे में शामिल नहीं होंगे। राजस्व विभाग द्वारा कराए गए विस्तृत आकलन में पाया गया कि अगस्त-सितंबर 2025 की भारी वर्षा और खेतों में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा और फसल क्षति का आकलन 100 प्रतिशत किया गया। इसी के मद्देनजर कैबिनेट ने प्रभावित किसानों को पूर्ण दर से 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की अनुग्रह सहायता देने का निर्णय लिया है।

Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।