Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Includes Jhalkari Bai in Celebrating Notable Personalities Birth and Death Anniversaries
 फैसला: वीरांगना झलकारी बाई कोली की जयंती व पुण्यतिथि मनाने के लिए भी मिलेगी वित्तीय सहायता

फैसला: वीरांगना झलकारी बाई कोली की जयंती व पुण्यतिथि मनाने के लिए भी मिलेगी वित्तीय सहायता

संक्षेप:

- दिल्ली सरकार ने ‘प्रख्यात हस्तियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने की योजना’ में नाम किया शामिल - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया निर्णयनई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार...

Nov 12, 2025 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- दिल्ली सरकार ने ‘प्रख्यात हस्तियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने की योजना’ में नाम किया शामिल - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया निर्णय नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने ‘प्रख्यात हस्तियों की जयंती और पुण्यतिथि मनाने की योजना’ में वीरांगना झलकारी बाई कोली का नाम भी शामिल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब अन्य प्रमुख हस्तियों की तरह इनकी जयंती और पुण्यतिथि मनाने के लिए भी सरकार पंजीकृत एनजीओ को आर्थिक सहायता देगी। सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर, संत श्री गाडगे महाराज और संत दुर्बल नाथ जैसी प्रख्यात हस्तियां पहले से ही शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की इस योजना में इन प्रख्यात हस्तियों की जयंती और पुण्यतिथि के आयोजन के लिए विभाग की ओर से पहले ही वित्तीय सहायता दी जा रही थी। अब इसमें झलकारी बाई कोली को भी शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोली भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अदम्य शौर्यगाथा की प्रतीक हैं और दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें इस योजना में शामिल करना उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को इन प्रख्यात हस्तियों की जयंती या पुण्यतिथि मनाने के लिए सहायता दी जाती है। प्रत्येक आयोजन के लिए अधिकतम 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का यह निर्णय भारत के इतिहास और सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय नायकों के योगदान के प्रति सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों के अनेक संगठनों की लंबे समय से यह मांग थी कि वीरांगना झलकारी बाई कोली की जयंती को योजना में शामिल किया जाए। सरकार ने इन समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह मांग स्वीकार की है। ---- कौन थी झलकारी बाई कोली झलकारी बाई कोली वीर स्वतंत्रता सेनानी और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक थी और वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना में कार्यरत थीं। वह अपने असाधारण साहस, अटूट देशभक्ति और नेतृत्व के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने झांसी की ऐतिहासिक घेराबंदी के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन औपनिवेशिक उत्पीड़न के विरुद्ध खड़ी भारतीय महिलाओं की शक्ति और वीरता का प्रतीक है।