मेधावी छात्राओं को साइकिल बांटी
आरके पुरम स्थित स्कूल में मेधावी छात्राओं का सम्मान और साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10वीं और 12वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित की। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल मिलेगी।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आरके पुरम स्थित स्कूल में शनिवार को मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। गर्मियों की छुट्टी के बाद छात्राओं को साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब दिल्ली इंपीरियल की सराहना की जिन्होंने सरकार की योजना लागू होने से पहले ही 500 से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान की।
लेखक के बारे में
Amit Jhaबॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।
शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)
रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना
पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की
वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना
मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी
कुल अनुभव के वर्ष
19
एचटी में अनुभव के वर्ष
13
यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।
प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान
विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


