Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Considers New Policy for E-Rickshaws to Improve Registration and Operations
 ई-रिक्शा के लिए पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही  सरकार

ई-रिक्शा के लिए पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही सरकार

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ई-रिक्शा को लेकर एक नई पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जाएगा ताकि संचालन को बेहतर बनाया जा सके। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी चालक का रोजगार न जाए। दिल्ली में दो लाख से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनमें से कई बिना पंजीकरण के हैं।

Feb 09, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी की सड़कों पर चलने वाली ई-रिक्शा को लेकर दिल्ली सरकार पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जाएगा ताकि उनके परिचालन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जा सके। इसमें यह भी तय किया जाएगा कि किसी भी ई-रिक्शा चालक का रोजगार न जाए। जनता की सलाह लेने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में दो लाख से ज्यादा ऐसे ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनकी जानकारी ई-वाहन पर पंजीकृत है। लेकिन इसके अलावा भी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनकी वजह से जगह-जगह जाम की शिकायतें आती हैं।इसके साथ ही कई बार इनकी वजह से हादसे भी होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार योजना बना रही है कि ई-रिक्शा को लेकर पॉलिसी बनाई जाए। इसके माध्यम से दिल्ली की सड़कों पर व्यवस्थित तरीके से इनका परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा और ई-रिक्शा चालकों को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।