एमएएमसी, लोकनायक और जीबी पंत अस्पताल का पुनर्विकास होगा

Amit Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली सरकार ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर के पुनर्विकास के लिए एक व्यापक अध्ययन को मंजूरी दी है। इस परियोजना में अस्पताल, शैक्षणिक भवन, आवासीय परिसर, और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर एंड एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

एमएएमसी, लोकनायक और जीबी पंत अस्पताल का पुनर्विकास होगा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा ढांचे को आधुनिक, सक्षम और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) परिसर के पुनर्विकास के लिए एक व्यापक और समग्र अध्ययन को मंजूरी दी गई है। लगभग 137 एकड़ में फैले एमएएमसी, लोकनायक, जीबी पंत, गुरु नानक आई सेंटर और मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान का पुनर्विकास करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि यह पूरा परिसर एक आपस में जुड़े हुए स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक तंत्र के रूप में कार्य करता है।

इसलिए इसके सुनियोजित, एकीकृत और दीर्घकालिक पुनर्विकास की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने परिसर के समग्र मूल्यांकन और दीर्घकालिक पुनर्विकास की रणनीति तैयार करने के लिए एक कंसल्टेंसी असाइनमेंट को स्वीकृति दी है। यह कार्य तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा।इन तीन चरणों में होगा कामपहला चरण : पूरे परिसर के लिए अगले 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें स्थानीय निकायों के नियम, डीडीए के मानदंड और अन्य सभी लागू वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।दूसरा चरण : परिसर के मौजूदा भवनों का स्ट्रक्चरल ऑडिट और तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर नए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आधुनिक डिजाइन, लेआउट और पुनर्विकास प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।तीसरा चरण : परियोजना पर काम शुरू कराने के लिए टेंडर से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे और टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी मदद दी जाएगी ताकि प्रस्तावित कार्य समय पर और सही तरीके से पूरे हो सकें।आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगा परिसरइस परियोजना के अंतर्गत अस्पताल एवं शैक्षणिक भवनों की योजना और डिजाइन के साथ-साथ बहुमंजिला आवासीय परिसर, छात्रावास, नर्सिंग सुविधाएं, फायर स्टेशन, स्वच्छता प्रणाली, आंतरिक सड़क एवं कनेक्टिविटी, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था, कैफेटेरिया, पार्किंग क्षेत्र और मल्टी-लेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। कंसल्टेंट द्वारा डिजिटल ग्राउंड सर्वेक्षण, विस्तृत इंजीनियरिंग ड्रॉइंग, तकनीकी दस्तावेज और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर एंड एजुकेशन हब बनेगामुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां चिकित्सा सेवाएं और मेडिकल शिक्षा एक साथ संचालित होती हैं। सरकार का उद्देश्य इस पूरे परिसर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ‘इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर एंड एजुकेशन हब’ के रूप में विकसित करना है। इसमें मरीजों को बेहतर सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता में वृद्धि, और चिकित्सा शिक्षा के लिए विश्वस्तरीय वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।