बजट ::: स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी सड़कें

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-दिल्ली सरकार ने बजट में स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कीनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में डार्क स्पॉट की समस्या दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट एलईडी...

 बजट ::: स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी सड़कें

-दिल्ली सरकार ने बजट में स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में डार्क स्पॉट की समस्या दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर लगी 96 हजार स्ट्रीट लाइटों को नई स्मार्ट लाइटों से बदला जाएगा। इनकी वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी, जिससे खराबी आने पर तत्काल उसका अलर्ट केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष को मिलेगा। इससे लाइट को तत्काल ठीक कराया जा सकेगा। कक्ष से ही इन स्ट्रीट लाइटों को चालू व बंद करना संभव होगा।

पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार, स्मार्ट लाइटों में बिजली की खपत कम होती है। अभी स्ट्रीट लाइट का कनेक्टेड लोड 23.2 मेगावाट है, जो घटकर 17.7 मेगावाट हो जाएगा। मौजूदा वक्त में स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अभी शिकायत होने पर ही इनकी खराबी की जानकारी पीडब्ल्यूडी को मिलती है। इस कारण समय से स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं होने से डार्क स्पॉट रह जाते हैं। ऐसे स्थानों पर आपराधिक घटनाओं व दुर्घटना का डर रहता है। स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों की रोशनी अधिक होगी। इनकी निगरानी के लिए पीडब्ल्यूडी हेडक्वार्टर में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। प्रत्येक स्ट्रीट लाइट नोड गेटवे के जरिये इस कक्ष से जुड़ी होंगी।------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।