ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकिडनैपिंग और गैंगरेप की शिकायत के बाद 5 महीने की गर्भवती निकली दिल्ली की लड़की

किडनैपिंग और गैंगरेप की शिकायत के बाद 5 महीने की गर्भवती निकली दिल्ली की लड़की

सोहल वर्षीय नाबालिग लड़की की तरफ से मंगलवार को पुलिस में ये शिकायत करने के बाद कि उसे ईस्ट दिल्ली के घर से चार लोगों ने किडनैप कर ग्रेटर नोएडा में छह दिनों तक बंधक बनाकर बलात्कार किया, वह लड़की...

किडनैपिंग और गैंगरेप की शिकायत के बाद 5 महीने की गर्भवती निकली दिल्ली की लड़की
हिटी,नई दिल्ली।Sat, 25 Aug 2018 09:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सोहल वर्षीय नाबालिग लड़की की तरफ से मंगलवार को पुलिस में ये शिकायत करने के बाद कि उसे ईस्ट दिल्ली के घर से चार लोगों ने किडनैप कर ग्रेटर नोएडा में छह दिनों तक बंधक बनाकर बलात्कार किया, वह लड़की मेडिकल जांच में पांच महीने की गर्भवती निकली।
 

नॉर्थ ईस्टि दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हर्ष विहार थाने में गैंगरेप और किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करने के बाद वारदात के दो संदिग्ध शाहनवाज और नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों सीवेज कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर का काम करते थे।

एक अन्य जांचकर्ता ने बताया की शाहनवाज उसी मोहल्ले में किराए पर रहता है जहां पर पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ रहती है। उन्होंने बताया- “वह रोजाना काम पर जाने से पहले अपने घर की चाभी देने आता थी। उसी दौरान वह उसके साथ बलात्कार करता रहा लेकिन लड़की डर की वजह से इस वारदात के बारे में अपने घरवालों को कुछ नहीं बता पा रही थी।”

लड़की ने पुलिस से बताया कि शाहनवाज ने उसे 15 अगस्त को घर के बाहर से किडनैप कर लिया और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर लेकर गए। वह घर शाहनवाज के कॉलेज के दोस्त नदीम का था। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उसे उस घर में छह दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान शाहनवाज, नदीम और उसके अन्य दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया।

लेकिन,  लड़की किसी तरह मंगलवार को घर से भागने में कामयाब रही और उसने सूरजपुर थाने जाकर इस वारदात की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर फौरन दिल्ली के हर्ष विहार थाने को सूचना दी।

जांचकर्ता ने बताया- “जब लड़की का मेडिकल कराया गया तो यह पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। लेकिन, वह इससे पूरी तरह अनजान थी। काउंसलर्स से पूछताछ के दौरान उसने पहले हुए बलात्कार के बारे में बताया।”

लड़की ने अपहरणकर्ता शाहनवाज की पहचान बताई जिसके बाद उसकी और उसके साथी नदीप की गिरफ्तार हो पाई। पुलिस ने बाकियों दो की भी पहचान कर ली है उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पैतृक संपत्ति बेचने से पिता को नहीं रोक सकते: सुप्रीम कोर्ट
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें