दिल्ली के नेहरु नगर में ओजोन प्रदूषण सबसे ज्यादा

Mar 02, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गर्म मौसम की शुरुआत के साथ, दिल्ली में ओजोन प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। नेहरू नगर सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र है, जहां 92 दिन ओजोन प्रदूषण पाया गया। सीएसई द्वारा किए गए विश्लेषण में नजफगढ़, ओखला फेज-2 और अन्य क्षेत्रों का भी उल्लेख है। ओजोन गैस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

दिल्ली के नेहरु नगर में ओजोन प्रदूषण सबसे ज्यादा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गर्म मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली वालों पर ओजोन प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। यहां पर ऐसे दस इलाकों की पहचान की गई है, जहां इसका स्तर सबसे ज्यादा है। नेहरु नगर इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने पिछले साल एक मार्च से 31 मई तक के सीपीसीबी प्रदूषण डाटा का विश्लेषण कर ओजोन प्रदूषण पर रिपोर्ट तैयार की है। इस विश्लेषण के मुताबिक उपरोक्त अवधि में दिल्ली के कई इलाके ऐसे रहे हैं, जहां ओजोन प्रदूषण देखने को मिला है। इस सूची में नेहरू नगर का इलाका सबसे ऊपर है, क्योंकि यहां पर उपरोक्त अवधि के सभी दिनों यानी 92 दिनों में ओजोन प्रदूषण पाया गया।

नजफगढ़ में 82 दिन ऐसे रहे थे। क्या है ओजोन प्रदूषण जमीन की सतह पर पाए जाने वाले ओजोन गैस के कण बेहद नुकसान दायक होते हैं। यह प्रदूषण सीधे किसी स्रोत से पैदा नहीं होता है। वाहनों, कारखानों और बिजली संयंत्रों से निकलने वाला नाइट्रोजन ऑक्साइड और वोलाटाइल आर्गेनिक कंपाउंड सूरज की तेज रोशनी में रासायनिक क्रिया करते हैं। इन्हीं से ओजोन के कण बनते हैं। सेहत के लिए नुकसानदायक ओजोन गैस को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। खासतौर पर श्वसन संबंधी रोगों का सामना कर रहे लोगों के लिए ओजोन गैस के प्रदूषण वाली जगहों पर ज्यादा देर तक रहना खतरे से खाली नहीं है। इससे सांस लेने में कठिनाई और फेफड़ों के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। ओजोन प्रदूषण नेहरु नगर----92 दिन नजफगढ़---82 दिन ओखला फेज-2---81 दिन अशोक विहार---77 दिन आयानगर---77 दिन वजीरपुर---72 दिन मेजर ध्यान चंद स्टेडियम---68 दिन पटपड़गंज---64 दिन मथुरा रोड---62 दिन श्रीअरबिंदो मार्ग---60 दिन (नोटः एक मार्च 2025 से 31 मई 2025 के के दौरान ओजोन प्रदूषण की स्थिति)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।