बिजली की सर्वाधिक मांग 8231 मेगावाट तक पहुंची

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में गर्मी के बढ़ने के साथ बिजली की मांग में लगातार वृद्धि देखी गई है। गुरुवार को बिजली की मांग 8231 मेगावाट तक पहुंच गई, जो मई में अब तक की सर्वाधिक है। बिजली कंपनियों का अनुमान है कि इस वर्ष अधिकतम मांग 9000 से 9200 मेगावाट तक जा सकती है।

 बिजली की सर्वाधिक मांग 8231 मेगावाट तक पहुंची

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली में बिजली की मांग 8231 मेगावाट तक पहुंच गई जो मई के इस महीने में सर्वाधिक है। मई माह में यह दूसरी बार है कि बिजली की मांग ने 8 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार किया है। बुधवार को बिजली की सर्वाधिक मांग 8039 मेगावाट रही थी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मई के महीने में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। एसएलडीसी से मिले आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में गुरुवार दोपहर 3.31 बजे बिजली की सर्वाधिक मांग 8231 मेगावाट तक पहुंची। किसी भी वर्ष के पहले 21 दिनों में यह सर्वाधिक मांग है। बीएसईएस द्वारा इस दौरान अपने क्षेत्रों में 3762 मेगावाट और 1838 मेगावाट के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। बीते 27 अप्रैल को दिल्ली में बिजली की मांग ने 7 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार किया था, जो अप्रैल के महीने में सर्वाधिक था। वर्ष 2024 और 2025 में यह आंकड़ा मई के महीने में पार हुआ था.

बिजली कंपनियों की तैयारी

बिजली कंपनियों के अनुसार इस वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग पिछले सभी रिकार्ड तोड़ सकती है। इस वर्ष गर्मी ज्यादा होने के चलते बिजली की अधिकत्तम मांग 9000 से 9200 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनियों ने पहले से ही तैयारी की है ताकि लोगों को गर्मी में पावर कट का सामना न करना पड़े.

पिछले वर्षों की बिजली की मांग

वर्ष                             बिजली की सर्वाधिक मांग

2026                                    8231 मेगावाट

2025                                    7748 मेगावाट

2024                                    7726 मेगावाट

2023                                    6011 मेगावाट

(मई माह के शुरुआती 21 दिनों में दर्ज सर्वाधिक बिजली की मांग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में बिजली की सर्वाधिक मांग कितनी थी?
दिल्ली में बिजली की सर्वाधिक मांग 8231 मेगावाट थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।