डीडीए आवास योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Rahul Manav हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नागरिक, कर्मयोगी और कड़कड़डूमा आवास योजनाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये अधिकारी फ्लैट खरीदारों को लोन की जानकारी और अन्य विवरण प्रदान करेंगे। नागरिक आवास योजना में 1944 एलआईजी फ्लैट उपलब्ध हैं, जो नरेला में बुक किए जा सकते हैं।

डीडीए आवास योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की विभिन्न आवास योजना को लेकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें नागरिक आवास योजना, कर्मयोगी आवास योजना और कड़कड़डूमा में शुरू हुई आवास योजनाओं के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत फ्लैट खरीदारों को लोन की सुविधा से जुड़ी सूचना और फ्लैटों के संबंध में अन्य जानकारी प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक आवास योजना में 1944 एलआईजी फ्लैटों को लोग बुक कर सकते हैं। इसमें नरेला में यह फ्लैट उपलब्ध है। इसमें फ्लैट के लिए इच्छुक नागरिकों को नरेला में शुरू हुई आवास योजना के बारे में मौके पर ही नोडल अधिकारी सभी तरह की सूचना देंगे।

इनकी तैनाती वहीं पर की गई है। फ्लैट खरीदारों के लिए कई सैंपल फ्लैट भी डिस्पले में प्रदर्शित किए गए हैं।

Rahul Manav

लेखक के बारे में

Rahul Manav

शॉर्ट बायो : मैं राहुल मानव हूं, मुझे पत्रकारिता जगत में लगभग 16 वर्ष हो चुके हैं। मैं हिन्दुस्तान अखबार में प्रिंट और डिजिटल के लिए म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली (एमसीडी, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए)) और अन्य संबंधित विभाग कवर करता हूं।


परिचय एवं अनुभव
मैं राहुल मानव हूं, मुझे पत्रकारिता जगत में लगभग 16 वर्ष हो चुके हैं। मुझे देश के कई प्रतिष्ठित प्रमुख मीडिया समूह में काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैने सरकार के विभागों से लेकर दिल्ली की सभी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, विश्वविद्यालय, हायर एजुकेशन, लोअर एजुकेशन, पर्यावरण, मौसम, इंटरमेंट, व्यापार समेत तमाम रिपोर्टिंग बिट में कार्य किया है। वर्ष 2018 में मैने दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइटों पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ लेकर एक साझा ग्राउंड एनालिटिकल न्यूज स्टोरी दैनिक भास्कर दिल्ली एडिशन के लिए की थी। जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया था इन तीनों लैंडफिल साइट से एक दिन में दो सौ सिगरेट के बराबर धुंआ निकलता है और यहां का ग्राउंड वाटर पूरी तरह से पोल्यूटेड हो चुका है, जिससे कैंसर हो सकता है। इसी ग्राउंड एनालिटिकल न्यूज स्टोरी के लिए मुझे वर्ष 2019 में सीएमएस वातावरण यंग एनवायरमेंट जर्नलिस्ट अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राहुल मानव ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 से की थी। इस दौरान शुरुआत में नवभारत टाइम्स (द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) में इंटर्नशिप की। इसके बाद मुझे नवभारत टाइम्स में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर अवसर मिला। इसके बाद वर्ष 2017 तक नवभारत टाइम्स में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2017 से 2018 के दौरान दैनिक भास्कर, 2018 से 2020 के दौरान दैनिक जागरण, फिर अमर उजाला डिजिटल और वर्ष 2022 से 2023 तक राजस्थान पत्रिका ग्रुप में नेशनल ब्यूरो में कार्य किया। इसके बाद जून, 2023 से हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत हूं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन फ्रॉम भारतीय विद्या भवन, एमए इन जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन फ्रॉम गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी


पॉलिटिकल, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन रिपोर्टिंग व विजन
पॉलिटिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सिविक एजेंसी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण, कम्युनिटी कनेक्ट, शिक्षा, म्युनिसिपल ऑपरेशंस, डीडीए, हायर एजुकेशन, लोअर एजुकेशन, वेदर, ऑटो सेक्टर, व्यापार, एंटरटेनमेंट जैसे संबंधित अन्य कई रिपोर्टिंग न्यूज बीट को अपने पत्रकारिता के कार्यकाल के दौरान कवर किया है। इस दौरान कई प्रमुख हस्तियों, फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री, आईएएस, वाइस चांसलर, नेताओं के इंटरव्यू भी किए हैं। 2014, 2016 और 2018 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो, प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर को दस वर्षों के दौरान कवर किया है।


विशेषज्ञता
पॉलिटिकल, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सिविक एजेंसी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण, कम्युनिटी कनेक्ट, शिक्षा, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, हायर एजुकेशन, लोअर एजुकेशन, वेदर, ऑटो सेक्टर, व्यापार, एंटरटेनमेंट, राज्य सरकार के विभाग जैसे संबंधित अन्य कई रिपोर्टिंग न्यूज़ बीट को अपने पत्रकारिता के कार्यकाल के दौरान कवर किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।