दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, पेंटिंग से कर रहे सौंदर्यीकरण

Apr 08, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-लोकार्पण की तैयारियों के तहत सीसीटीवी कैमरों को कराया गया दुरुस्तनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लोकार्पण के लिए तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। इस पर रंग रोगन के साथ...

 दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, पेंटिंग से कर रहे सौंदर्यीकरण

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लोकार्पण के लिए तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। इस पर रंग रोगन के साथ लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का काम लगभग हो चुका है। कुछ स्थानों पर एक्सप्रेसवे के फुटपाथों पर कब्जा था, उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है। ताकि विधिवत लोकार्पण होने पर किसी वाहन चालक या पैदल यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से शुरू दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राजधानी की सीमा में लोनी बॉर्डर तक है। करीब 14.75 किलोमीटर के इस हिस्से को बने हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है।

लोगों की मांग के चलते बीते वर्ष दिसंबर में इसे ट्रायल के लिए खोल दिया गया था। एक्सप्रेसवे के फुटपाथ पर लक्ष्मी नगर के करीब ललिता पार्क क्षेत्र में लोगों ने नारियल, जूते व कपड़ों की दुकानें लगा रखी थीं। इनको एनएचएआई ने हटवा दिया है। इसी तरह गांधी नगर मार्केट के पास से कुछ पटरी दुकानों को हटा दिया गया है, कुछ बची हैं जिन्हें जल्द हटाया जाएगा।पेंटिंग से गंदी दीवारों को बना रहे सुंदरअसामाजिक तत्वों ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रोशनी एक से दूसरी तरफ जाने से रोकने के लिए सेंट्रल वर्ज पर लगी एंटी ग्लेयर स्क्रीन तोड़ दी थीं। यही नहीं जगह-जगह पान मसाला थूक कर एक्सप्रेसवे की साइड की दीवारों को गंदा कर दिया था। अब लोकार्पण की तैयारियों के तहत एंटी ग्लेयर स्क्रीन को बदल दिया गया है। साइड की दीवारों पर फिर से काली व सफेद पट्टियां पेंट कराई जा रही हैं, ताकि वह साफ-सुथरा नजर आए। इसके अलावा गणेश नगर आरओबी से गांधी नगर के बीच चार स्थानों पर दीवार पर मनमोहक पेंटिंग बनवाई गईं हैं।फुटपाथ से हटवा रहे दुकानें-----रेस्टोरेंट व शौचालय की सुविधा मिलने में लगेगा समयदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे खानपान, शौचालय सुविधाएं मिलने में वक्त लगेगा। एनएचएआई ने इसकी तैयारी नहीं की है। दिल्ली से देहरादून जाने के रास्ते में बागपत में इसके लिए जगह छोड़ी गई है, लेकिन वहां अभी निर्माण नहीं हुआ है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसे ठेका दिया जाएगा, वही इसे विकसित कर संचालन करेगा।----\B

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।