
अपराध दर में गिरावट, उगाही-झपटमारी बनी चुनौती
दिल्ली पुलिस ने 2023 से 2025 तक के तुलनात्मक अपराध आंकड़ों में हत्या, लूट और बलात्कार जैसे अपराधों में गिरावट दर्ज की है। हत्या के मामलों में 506 से घटकर 491, और बलात्कार के मामलों में 2141 से घटकर 1901 हो गए हैं। पुलिस की सुलझाने की दर 95% से अधिक रही है।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस की ओर से वर्ष 2023 से 2025 तक जारी तुलनात्मक अपराध आंकड़ों में हत्या, लूट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, पुलिस की जांच और मामलों को सुलझाने की दर भी कई श्रेणियों में 95 फीसदी से अधिक रही है। हालांकि, जबरन उगाही और झपटमारी जैसे अपराध अब भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं, जिनमें खुलासे की दर अपेक्षाकृत कम है। हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में कमी आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में हत्या के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है।
वर्ष 2023 में जहां 506 हत्याएं दर्ज की गई थीं, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 491 रह गई। इन मामलों में दिल्ली पुलिस ने 95.32 फीसदी की प्रभावशाली दर से केस सुलझाए। इसी तरह हत्या के प्रयास के मामलों में भी सुधार आया है। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 898 तक पहुंच गया था, लेकिन वर्ष 2025 में घटकर 854 हो गया। इन मामलों में पुलिस की सफलता दर रिकॉर्ड 98.13 फीसदी रही, जो कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम मानी जा रही है। लूट की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट लूट की घटनाओं में भी बीते तीन वर्षों में स्पष्ट कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में लूट के 1654 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 1326 रह गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार पेट्रोलिंग, तकनीकी निगरानी और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी से इस श्रेणी में सुधार संभव हुआ है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी राहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आना भी एक सकारात्मक संकेत है। बलात्कार के मामले वर्ष 2023 में 2141 थे, जो वर्ष 2024 में 2076 और वर्ष 2025 में घटकर 1901 रह गए। इन मामलों में पुलिस ने करीब 97.11 फीसदी केस सुलझाए। छेड़छाड़ की घटनाओं में भी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में 381 मामलों के मुकाबले वर्ष 2025 में 337 मामले सामने आए। इन मामलों को सुलझाने की दर 89.02 फीसदी रही। इसके अलावा अन्य महिला अपराधों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुल मिलाकर राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के संकेत स्पष्ट हैं, लेकिन जबरन उगाही 63.68 फीसदी और झपटमारी 64.22 फीसदी जैसे अपराधों में कम खुलासा दर पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि नई रणनीतियों और तकनीकी निगरानी से इन अपराधों पर भी लगाम लगेगी। 2023 से 2025 तक अपराधों की स्थिति अपराध की श्रेणी 2023 2024 2025 सुलझाने की दर (%) हत्या 506 — 491 95.32 हत्या का प्रयास — 898 854 98.13 लूट 1654 — 1326 — बलात्कार 2141 2076 1901 97.11 छेड़छाड़ 381 — 337 89.02 यह कर रही पुलिस - झपटमारी के हॉटस्पॉट की पहचान - रात्रि गश्त और दोपहिया पेट्रोलिंग में बढ़ोतरी - जबरन उगाही में शामिल गैंगस्टर नेटवर्क पर फोकस - विशेष टीमों द्वारा लगातार धर-पकड़ अभियान

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




