दस साल पुराने सड़क हादसे में टेंपों ड्राइवर दोषी करार

Feb 09, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रोहिणी जिला अदालत ने 2015 के सड़क हादसे में टेंपो चालक ललित यादव को दोषी ठहराया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि घायल सुरेंद्र शर्मा की गवाही विश्वसनीय है। कोर्ट ने पाया कि तेज और लापरवाह ड्राइविंग के कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए। आरोपी को आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत दोषी ठहराया गया।

दस साल पुराने सड़क हादसे में टेंपों ड्राइवर दोषी करार

नई दिल्ली, का.सं.। रोहिणी जिला अदालत ने 2015 के सड़क हादसे में टेंपो चालक ललित यादव को दोषी ठहराया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सन्यम जैन ने कहा कि घायल सुरेंद्र शर्मा की गवाही अत्यंत विश्वसनीय है। कोर्ट ने पाया कि ललित की तेज और लापरवाह ड्राइविंग के कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए। आरोपी को आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत दोषी करार दिया गया। केशव पुरम थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2015 को ब्रिटानिया अंडरपास के पास टेंपो ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे शर्मा वाहन के पहिये के नीचे आ गए और लंबा इलाज करवाना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।