पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों में मलबे को रिसाइकिल कर बने उत्पादों का उपयोग अनिवार्य

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों में मलबे को रिसाइकिल कर बनाए गए उत्पादों का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। ठेकेदारों को निर्माण में न्यूनतम 10 प्रतिशत रिसाइकिल उत्पाद का उपयोग करना होगा।

पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों में मलबे को रिसाइकिल कर बने उत्पादों का उपयोग अनिवार्य

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों में मलबे को रिसाइकिल कर बनाए गए उत्पादों का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। विभाग की ओर से जारी निर्देशों में ठेकेदारों से कहा गया है कि उन्हें निर्माण कार्य में न्यूनतम 10 प्रतिशत रिसाइकिल उत्पाद का उपयोग करना होगा। साथ ही इसका प्रमाण देने के बाद ही उनको भुगतान मिलेगा। ऐसा नहीं करने पर भुगतान अटक सकता है। निर्देश में बताया गया है कि दिल्ली नगर निगम क्षेत्र से मलबा उठाता है। करीब 5150 मीट्रिक टन मलबे को जहांगीरपुरी, शास्त्री पार्क, मुंडका, रानीखेड़ा और बक्करवाला स्थित संयंत्रों में रिसाइकिल करा उससे एम सैंड, इंटरलॉकिंग टाइल्स, कर्ब स्टोन, सीसी ब्लॉक और सीसी ईंट जैसे उत्पाद तैयार कराता है।

सीएंडडी अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 में सभी सरकारी और नगर निकाय के लिए निर्माण कार्य में मलबे से रिसाइकिल कर बने उत्पादों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। यह कदम दिल्ली को स्वच्छ बनाने और वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

Ashish Gupta

लेखक के बारे में

Ashish Gupta

शॉर्ट बायो : आशीष गुप्ता दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'दैनिक हिन्दुस्तान' में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष गुप्ता पत्रकारिता जगत में दो दशकों के समृद्ध अनुभव के साथ कार्य रहे हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के प्रमुख प्रकाशन 'दैनिक हिन्दुस्तान' की दिल्ली टीम में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
अपने विस्तृत कैरियर में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, राजधानी के बुनियादी ढांचे, यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन रिपोर्टिंग की है।


करियर का सफर
आशीष गुप्ता ने वर्ष 2006 में फरीदाबाद से एक स्थानीय अखबार के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वर्ष 2008 में उन्होंने दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़कर रेलवे, ऊर्जा और खेल बीट पर दो वर्षों तक सक्रिय रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2010 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की शैक्षिक नगरी अलीगढ़ का रुख किया, जहां उन्होंने 2014 तक दैनिक जागरण के लिए कार्य किया। इस अवधि में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेज, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक कवरेज की। सितंबर 2014 से जुलाई 2017 तक उन्होंने अलीगढ़ में ही दैनिक हिन्दुस्तान में सेवाएं दीं। तत्पश्चात दैनिक जागरण के साथ जुड़कर गाजियाबाद और दिल्ली में उन्होंने नगर निकाय, शहरी विकास, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो रेल, न्यायालय, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण बीटों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली टीम का नेतृत्व भी संभाला।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बी.कॉम (कम्प्यूटर एप्लिकेशन) और जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। प्रिंट में काम करने के साथ डिजिटल जर्नलिज्म का प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है।


विजन
आशीष गुप्ता का मानना है कि पत्रकारिता समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता उनका विजन है।


विशेषज्ञता
राष्ट्रीय राजमार्ग, शहरी विकास, नगर निकाय, उपभोक्ता फोरम, लीगल उच्च शिक्षा, रेलवे, खेल, बिजली समेत कई विषयो पर गहरी पकड़।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।