गरीबों को सुविधा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : देवेन्द्र यादव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दिल्ली में कई नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। तहबाजारी वालों के लिए रेहड़ी-पटरी एक्ट और ऑटो चालकों के लिए लाइसेंस...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दिल्ली वालों के लिए कई सुविधाएं शुरू होगी। सत्ता में आते ही तहबाजारी वालों के लिए रेहड़ी-पटरी एक्ट और ऑटो वालों के लिए लाइसेंस परमिट खोलने का काम सबसे पहले करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नया कदम होगा, लेकिन गरीबों को सुविधा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। साथ ही रेहड़ी-पटरी अजीविका संरक्षण कानून 2014 के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को बीमा की गारंटी भी कांग्रेस सरकार देगी। कांग्रेस कालाबाजारी खत्म करने के लिए परमिट लाइसेंस प्रदान करने के लिए ऑटो रिक्शा का पंजीकरण भी फिर से शुरू करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।