प्रदेश कांग्रेस ने शालीमार बाग में बेदखली से पहले पुनर्वास की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने

प्रदेश कांग्रेस ने शालीमार बाग में बेदखली से पहले पुनर्वास की मांग

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शालीमार बाग गांव में प्रस्तावित बेदखली को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा या वैकल्पिक आवास दिए बिना हटाया जाना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं होगा।यादव ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्य सड़क चौड़ीकरण के लिए 30 मई 2026 तक 143 मकानों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे 157 परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश परिवार पिछले 30-35 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अपनी पूरी जीवनभर की कमाई से घर बनाए हैं।उन्होंने

आरोप लगाया कि बिना पुनर्वास के बेदखली से लोगों की आजीविका और बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ेगा। क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोगों का जीवन यहीं से जुड़ा हुआ है।देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार से अपील की कि प्रभावित परिवारों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पहले मुआवजा या वैकल्पिक आवास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन यह लोगों के जीवन और आशियाने की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।