Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Congress Criticizes AAP and BJP for Inaction on Pollution Issues
विधानसभा में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर कोई ठोस योजना नहीं पेश की : कांग्रेस

विधानसभा में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर कोई ठोस योजना नहीं पेश की : कांग्रेस

संक्षेप:

दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन बेबुनियाद बहस में गुजरा। अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार ने प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस परियोजना नहीं पेश की। उन्होंने भाजपा और आप पर भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

Jan 05, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन बेबुनियाद बहस की भेंट चढ़ गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा कि दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से स्थायी निजात दिलाने पर सरकार ने कोई ठोस परियोजना तक पेश नहीं की। यादव ने कहा कि प्रदूषण पर हल्ला करने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में प्रदूषण नियंत्रण पर सिर्फ राजस्व की बर्बादी और अपने कार्यकर्ताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं किया। उप राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदूषण नियंत्रण और पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की सीएजी रिपोर्ट के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले दस महीनों से दिल्ली की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने आप के भ्रष्टाचार की सीएजी रिपोर्ट की अनियमितताओं पर कार्यवाही करते हुए जांच के आदेश तक नहीं दिए। यादव ने कहा कि इससे दोनों की आपसी मिलीभगत का पता चलता है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को बची हुई सीएजी रिपोर्ट को सदन पटल पर रखना चाहिए और दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि आबकारी नीति घोटाला, पूर्व सीएम आवास मामला, मोहल्ला क्लीनिक सहित अन्य विषयों पर आई सीएजी रिपोर्ट पर अभी तक क्या कार्यवाही की गई।