जनहित की योजनाओं और नालों की सफाई को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश
-मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक की सभा विभागों की योजनाओं की समीक्षा कीनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार की योजनाओं को तय समय सीमा में जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को...

-मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक की सभा विभागों की योजनाओं की समीक्षा की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार की योजनाओं को तय समय सीमा में जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इसमें बजट घोषणाओं की प्रगति, मानसून की तैयारियों, स्कूलों की व्यवस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि हर योजना को अंतिम परिणाम तक पहुंचाना है। चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बजट राशि का योजनाओं पर उचित उपयोग नहीं करने वाले विभागों की फंडिंग में कटौती की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को मेट्रो मंडे और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था का गंभीरता से पालन करने और सोशल मीडिया के जरिए जनता तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।
मानसून की तैयारियाँ
मुख्यमंत्री ने मानसून की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले राजधानी के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई और गाद निकालने का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर धूल उड़ने की समस्या है या खाली जमीन पड़ी हुई है, वहां बड़े स्तर पर पौधारोपण व घास लगाने का अभियान चलाया जाए। उन्होंने ने शिक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे की समीक्षा कर विभाग को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में समय रहते रंग-रोगन, शौचालयों की मरम्मत और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने सोलर पावर और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली को ऊर्जा संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल शहर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।
योजनाओं की नियमित समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं की नियमित समीक्षा करे और प्रगति रिपोर्ट लगातार अपडेट करता रहे। उन्होंने पीएम प्रगति पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की जानकारी समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।
------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


