Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi CM Rekha Gupta Targets 5000 Startups at Plastindia 2026 Exhibition
दिल्ली में पांच हजार नए स्टार्टअप्स स्थापित करने का लक्ष्य : सीएम

दिल्ली में पांच हजार नए स्टार्टअप्स स्थापित करने का लक्ष्य : सीएम

संक्षेप:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी में भाग लिया, जहां उन्होंने दिल्ली में 5000 नए स्टार्टअप्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए नीतियों को सरल बनाने की बात की। प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन के लिए रीसाइक्लिंग तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Feb 05, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को 12वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टइंडिया 2026 प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और कन्वेंशन में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने यहां बताया कि दिल्ली में 5000 नए स्टार्टअप्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने के लिए नीतियों को सरल किया जा रहा है। प्लास्टिक वेस्ट दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में बड़ी चुनौती है और इसके समाधान के लिए रीसाइक्लिंग व वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीकों पर मिलकर काम करने की आवश्यकता है। भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दिल्ली को वैश्विक शहर और मजबूत व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुपये तक का कोलेटरल-फ्री लोन उपलब्ध करा रही है ताकि छोटे उद्यमों को बिना किसी गारंटी के वित्तीय सहयोग मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्लास्टिक को सही तरीके से रीसाइकिल और डिस्पोज नहीं किया गया तो इसका पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा। क्या है प्लास्टइंडिया प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी 10 फरवरी तक चलेगी। भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह आयोजन दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में गिना जाता है। ‘भारत नेक्स्ट’ थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन के अनुरूप मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार सृजन और मजबूत औद्योगिक आधार को बढ़ावा देती है। इसमें 2,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक मशीनरी, कच्चे माल, उन्नत तकनीक और सर्कुलर इकॉनमी से जुड़े समाधान पेश कर रहे हैं।