मुख्यमंत्री ने मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को वितरित की साइकिलें

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘विकसित मालवीय नगर का संकल्प समारोह’ में 15 मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया और पक्षियों के लिए पानी रखने का भी संदेश दिया। उनका उद्देश्य हर बेटी को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करना है।

 मुख्यमंत्री ने मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को वितरित की साइकिलें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित ‘विकसित मालवीय नगर का संकल्प समारोह’ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बालिका सशक्तीकरण के उद्देश्य से मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद 15 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी किया। अरविंदो मार्ग स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थानीय विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी परियोजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पक्षियों के लिए वॉटर पोट्स स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों और अन्य जीवों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से भी अपने घरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।मुख्यमंत्री ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा तक आसान पहुंच प्रत्येक बेटी का अधिकार है और ऐसी पहलें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार का लक्ष्य ऐसा समाज बनाना है जहां किसी भी बेटी की शिक्षा आर्थिक या सामाजिक कारणों से बाधित न हो। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करें और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।