तय समय में बजट के सभी विकास कार्य पूरे करें विभाग-सीएम

Apr 06, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सीएम प्रगति पोर्टल के जरिए सभी विकास कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं की प्रगति का नियमित अपडेट देना होगा। 2029 से पहले सभी प्रमुख परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है।

 तय समय में बजट के सभी विकास कार्य पूरे करें विभाग-सीएम

सीएम प्रगति पोर्टल से सभी विभागों के विकास कार्यों पर रहेगी पैनी निगाहनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की । उन्होंने बजट 2026-27 में घोषित प्रमुख योजनाओं, उनकी प्रगति और समय-सीमाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बज में तय किए गए विकास कार्य समय पर पूरे होने चाहिए। सभी प्रमुख परियोजनाओं की गहन निगरानी सीएम प्रगति पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम प्रगति पोर्टल पर प्रत्येक विभाग को अपनी परियोजनाओं की प्रगति, तय समय-सीमा और आगामी चरणों का नियमित अपडेट करना होगा ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा सके।

इस प्रणाली के माध्यम से न केवल विभागीय स्तर पर पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि उच्च स्तर पर भी परियोजनाओं की प्रगति की प्रभावी समीक्षा संभव होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 15 दिन, 20 दिन और एक माह जैसे अल्पकालिक लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर पोर्टल पर अपडेट करें।मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि टेंडरिंग, कार्यारंभ और पूर्णता की पूरी प्रक्रिया पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में बाधा आती है तो उसे तुरंत उच्च स्तर पर साझा कर समाधान निकाला जाए, न कि कार्यों को लंबित रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की चरणबद्ध योजना बनाकर उसे समय पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।2029 से पहले प्रमुख परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्यमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी प्रमुख परियोजनाओं को वर्ष 2029 से पहले पूरा कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने विभागों से केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।