निगम उपचुनाव : मतदाताओं को साधने के लिए दिल्ली के दिग्गज उतरे मैदान में

Nov 16, 2025 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। मतदाताओं को साधने के लिए दिल्ली के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। रविवार...

 निगम उपचुनाव : मतदाताओं को साधने के लिए दिल्ली के दिग्गज उतरे मैदान में

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। मतदाताओं को साधने के लिए दिल्ली के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नजफगढ़ के दिचाऊं कलां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने त्रिदेव सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित रहते हुए दिचाऊं कलां वार्ड से भाजपा उम्मीदवार रेखा रानी को जिताने की अपील की। इसे अलावा द्वारका बी वार्ड से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राजबाला सहरावत के लिए दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने जनसभा की। --------------- गांवों व कॉलोनियों के विकास को प्राथमिकता दी : मुख्यमंत्री दिचाऊं कलां के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने गांवों और कॉलोनियों के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी माननीय सांसद और विधायकों को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है।

जिसके परिणामस्वरूप नालों, सड़कों, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तेजी आई है। किराड़ी-नजफगढ़ क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की प्रमुख परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जो लंबे समय से लंबित समस्याओं को दूर करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। --------------- विपक्ष पर निशाना साधा मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों को वर्षों तक उपेक्षा का सामना करना पड़ा। जहां कुछ क्षेत्रों में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या भयावह स्तर पर थी। वहीं कई इलाकों में सीवर लाइन, पाइपलाइन और नाले तक उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने गांव-देहात की समस्याओं को समझने और समाधान देने में कोई रुचि नहीं दिखाई। हमारी सरकार ने पहली बार गांव-देहात की वास्तविक समस्याओं को समझकर व्यापक स्तर पर काम शुरू किया है। यहां 200-250 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं सिर्फ इसलिए लाई गई हैं। --------------- आंतरिक बैठकें दलों ने की दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। राजनीतिक दलों की स्थानीय इकाइयों ने आंतरिक बैठकें कर रहे हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता, मंडल प्रमुखों और उम्मीदवारों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसमें बूथ प्रमुखों, वार्ड स्तर पर संपर्क और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। उपचुनाव में निगम से जुड़े मुद्दों के साथ दिल्ली के प्रमुख मुद्दे जैसे प्रदूषण, स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे भी छा सकते हैं। ----------- सोशल मीडिया समन्वयकों को सौंपी गई कमान अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया के समन्वयकों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसे लेकर हर चुनावी जनसभा, बैठकें और पैदल यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया जाएगा। इसे लेकर कई युवा कार्यकर्ताओं को दलों ने कमान सौंपी हैं। ---------- दलों के वरिष्ठ नेता भी करेंगे प्रचार सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में हिस्सा लेते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिल्ली के नेता व स्टार प्रचारक जनसभाओं के जरिए उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं के बीच सभाएं करेंगे। -----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।