Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Chief Minister Launches Development Projects for Slum Areas on Republic Day
झुग्गी बस्तियों के लिए 327 करोड़ की योजनाएं मंजूर

झुग्गी बस्तियों के लिए 327 करोड़ की योजनाएं मंजूर

संक्षेप:

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों के प्रतिनिधियों के साथ दोपहर का भोजन किया और 327 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में अनेक कैबिनेट मंत्री और महिला प्रतिनिधि भी शामिल हुईं।

Jan 26, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में दिल्ली की सभी झुग्गी बस्तियों के प्रतिनिधियों के साथ दोपहर का भोजन किया किया। इस अवसर पर उन्होंने झुग्गी बस्तियों में होने वाले बुनियादी विकास कार्यों का शुभारंभ वहां रहने वाले लोगों से ही करवाया। इन बस्तियों के लिए करीब 327 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें से 144 करोड़ रुपये के कार्य का ठेका भी दिया जा चुका है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झुग्गी बस्तियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गी में रहने वाले लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछली सरकारों ने झुग्गीवासियों को केवल वोट बैंक की तरह देखा और उनके मन में डर बनाए रखा। इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के सीईओ रूपेश ठाकुर मौजूद रहे। इस समारोह में झुग्गी बस्तियों की अनेक महिला प्रतिनिधि भी शामिल हुईं। जिन योजनाओं को आज मंजूरी दी गई, उनमें जनसुविधा कॉम्प्लेक्स व झुग्गी-बस्तियों की गलियों के लिए पक्की सड़कों का काम भी शामिल है। 700 करोड़ से होगा झुग्गी बस्तियों का विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के विकास में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले श्रमिक भाई-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का समर्पित बजट आवंटित किया है। इसके माध्यम से बुनियादी सुविधाओं, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को तीव्र गति दी जा रही है। इन्हें मिली मंजूरी - जन सुविधा परिसरों के अंतर्गत कुल 476 कार्यों के लिए 225 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इनमें से 214 कार्यों के लिए 81 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। - सीसी (सीमेंट कंक्रीट) कार्यों के तहत 254 कार्यों के लिए 102 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 172 कार्यों के लिए 63 करोड़ रुपये के कार्य आवंटित किए गए हैं।