संपादित---मुख्यमंत्री ने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किए
- सीएम ने कहा यह सिर्फ स्वास्थ्य केंद्र नहीं, दिल्ली के नागरिकों को सम्मानजनक इलाज

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को हरि नगर विधानसभा से 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्लीवासियों को समर्पित किए। इन नए केंद्रों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है। सीएम ने कहा कि दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में 15 और पूरी राजधानी में कुल 1100 आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, लैब, दवा वितरण काउंटर, वैक्सीनेशन यूनिट और जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्रों का निरीक्षण किया।
सीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में छह लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है और हजारों परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को जनकपुरी सी-2 ब्लॉक में आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। आरोग्य मंदिरों में मिलने वाली सेवाएं - लगभग 80 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट - जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण - जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाएं - टीकाकरण और ग्रोथ मॉनिटरिंग - मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं - पोषण परामर्श - डे-केयर ट्रीटमेंट सुविधा युवा नौकरी देने वाले बन रहे : सीएम केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘कैंपस टू मार्केट - दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति, इनोवेशन और सही मार्गदर्शन के साथ दिल्ली जल्द ही ‘स्टार्टअप कैपिटल ऑफ इंडिया’ के रूप में उभरेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


