राजधानी में सभी खुदाई स्थलों की रिपोर्ट 3 दिनों में पेश करने के निर्देश

Feb 07, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी में हुई दुर्घटना के बाद सभी विभागों को सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने खुदाई कार्यों की समीक्षा और साइट्स पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा उपायों का पालन अनिवार्य किया गया है।

 राजधानी में सभी खुदाई स्थलों की रिपोर्ट 3 दिनों में पेश करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनकपुरी दुर्घटना पर कड़ा रुख अपनाया, सभी विभागों को आठ-सूत्रीय सुरक्षा निर्देश जारीनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जनकपुरी में शुक्रवार को हुई दुखद दुर्घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों को तत्काल, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों और संगठनों को दिल्ली में चल रहे तथा हाल ही में किए गए सभी खुदाई कार्यों की तत्काल समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे स्थलों के स्थान, वहां लागू सुरक्षा उपायों और जहां भी कमी पाई जाए वहां उठाए गए सुधारात्मक कदमों का विवरण देते हुए एक समेकित रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर मुख्य सचिव कार्यालय को प्रस्तुत की जानी होगी।मुख्यमंत्री

के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव ने शनिवार को एक व्यापक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत दिल्ली में सड़कों, फुटपाथों और भूमिगत उपयोगिताओं से संबंधित सभी निर्माण, मरम्मत और रखरखाव कार्यों में खुदाई के दौरान आठ-सूत्रीय सुरक्षा ढांचे का पालन अनिवार्य किया गया है। ये निर्देश दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले सभी विभागों और एजेंसियों पर लागू होंगे, जिनमें लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, एनडीएमसी, विद्युत वितरण कंपनियां तथा अन्य सभी कार्यान्वयन एजेंसियां और ठेकेदार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी विभाग कार्य स्थलों के चारों ओर मजबूत, निरंतर और स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली बैरिकेडिंग सुनिश्चित करें, ताकि पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और वाहनों की आकस्मिक पहुंच रोकी जा सके। बैरिकेड्स इस प्रकार लगाए जाएं कि दुर्घटना का कोई जोखिम न रहे और कोई भी खुदाई या खुली खाई राहगीरों को दिखाई न दे या धूल प्रदूषण का कारण न बने। जहां आवश्यक हो, संबंधित प्राधिकरणों के समन्वय से सुरक्षित पैदल मार्ग और उचित यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की जाए, ताकि असुविधा न्यूनतम रहे और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन निर्देशों का कोई भी उल्लंघन, ढिलाई या अनुपालन में कमी को गंभीरता से लिया जाएगा। लापरवाही के कारण यदि कोई दुर्घटना, चोट या जान-माल की हानि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, इसके अतिरिक्त अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। खुदाई स्थलों के संबंध में सभी विभागों को मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देश उचित और पर्याप्त चेतावनी संकेतक रिफ्लेक्टर लाइट्स, ब्लिंकर्स या चमकीले टेप लगाएं मजबूत, निरंतर और स्पष्ट बैरिकेडिंग़ कोई भी खुदाई सामग्री राहगीरों को दिखाई न दे और न ही धूल प्रदूषण का कारण बने सुरक्षित पैदल मार्ग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था अनुपालन के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए नियमित निरीक्षण सभी विभागों द्वारा चल रहे खुदाई कार्यों की तत्काल समीक्षा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।