Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Census Preparations Intensify 17 Master Trainers to Be Trained
दिल्ली में जनगणना के लिए 17 मास्टर ट्रेनर तैयार होंगे

दिल्ली में जनगणना के लिए 17 मास्टर ट्रेनर तैयार होंगे

संक्षेप:

दिल्ली में जनगणना की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। 17 मास्टर ट्रेनरों को चार दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 11 से 13 फरवरी और 16 फरवरी को होगा। अप्रैल में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी में और मई में एमसीडी क्षेत्र में जनगणना शुरू होने की संभावना है।

Feb 09, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में जनगणना के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना करने वालों को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली में 17 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें चार दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह जनगणना करने एवं इससे संबंधित सवालों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। सूत्रों का कहना है कि आगामी अप्रैल माह में एनडीएमसी एवं दिल्ली छावनी क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। वहीं, मई महीने से एमसीडी क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार, देशभर में केंद्र सरकार की ओर से जनगणना करवाई जा रही है। इस कड़ी में अगले तीन महीनों में दिल्ली के भीतर भी जनगणना शुरू करने की तैयारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए दिल्ली के सभी जिलों में जनगणना के लिए राशि भेजी जा रही है। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली में अलग-अलग जिलों के 17 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 से 13 फरवरी और 16 फरवरी को दिया जाएगा। इनमें शिक्षक, लेक्चरार, तहसीलदार, टेक्निकल अधिकारी आदि शामिल हैं। इस प्रशिक्षण से जनगणना से संबंधित उनके सवालों का समाधान होगा। सूत्रों ने बताया कि मास्टर ट्रेनर इस प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक जिले में उन कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे जो जनगणना करने जाएंगे। इस प्रशिक्षण से उनके सवालों का समाधान होगा ताकि जनगणना करते समय उन्हें कोई परेशानी न आए। उनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही जनगणना का कार्य प्रत्येक जिले में शुरू किया जाएगा।