खेल : मुंबई के सामने होगा दिल्ली का इम्तिहान

Apr 03, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला होने जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ को हराकर आत्मविश्वास से भरी है, लेकिन उसके शीर्ष क्रम की कमजोरी चिंता का विषय है। दूसरी ओर, मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ जीत से अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की है। दोनों टीमों के बीच कांटेदार मुकाबला होने की उम्मीद है।

खेल : मुंबई के सामने होगा दिल्ली का इम्तिहान

शोल्डर : पहले मैच में जीत से बुलंद हैं दोनों टीमों के हौसले, कैपिटल्स के शीर्ष क्रम को घर में दिखाना होगा दम नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में एकमात्र जीत सुपर ओवर में राजस्थान पर दर्ज की थी। बाकी में उसे हार मिली थी। अक्षर पटेल की टीम लखनऊ को उसके गढ़ में हराने के बाद शनिवार को अपने घर में भी जीत दर्ज करने को बेताब होगी। उसके सामने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती होगी। पहले मैच में नाकाम रहने वाले दिल्ली के शीर्षक्रम को अपना दम दिखाना होगा।केएल

राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। नीतीश राणा और पथुम निसंका भी नहीं टिक पाए जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 26 रन हो गया था। इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे 22 वर्षीय समीर रिजवी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की नैया पार लगाई थी। उनका प्रदर्शन दिल्ली के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि शीर्ष क्रम की कमजोरी चिंता का विषय है। अब उसे बुमराह के अगुवाई वाले मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना है और उसके लिए यह आसान नहीं होगा। अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली की टीम शीर्ष क्रम में अधिक स्थिरता देखने के लिए उत्सुक होगी। उसके पास दो विकल्प हैं। या तो पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने अभिषेक पोरेल या फिर निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रहे पृथ्वी पर भरोसा दिखाए।इसके विपरीत ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में भी दिल्ली की गेंदबाजी इकाई कहीं अधिक आश्वस्त दिखी। स्टार्क इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने धीमी गेंदों का चतुराई से इस्तेमाल करना जारी रखा है। चोट के कारण काफी समय तक मैदान से बाहर रहे टी नटराजन ने लखनऊ के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपना योगदान दिया। मुकेश कुमार ने भी किफायती गेंदबाजी की। कुलदीप और अक्षर की स्पिन जोड़ी भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। दिल्ली की गेंदबाजों का सामना अब रोहित, सूर्यकुमार और तिलक जैसे बल्लेबाजों से होगा और इसलिए उन्हें अपनी गति में विविधता और स्पिन पर नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी।मुंबई की टीम पिछले कई वर्षों से आईपीएल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पा रही थी। लेकिन इस बार उसने कोलकाता के खिलाफ जीत हासिल कर पहले मैच में हार के 14 साल के सिलसिले को खत्म कर दिया है। इससे वह अधिक आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी। रोहित ने तूफानी पारी खेलकर पुराने दिनों की याद दिला दी। उनके साथी सलामी बल्लेबाज रिकेल्टन ने भी आक्रामक पारी खेलकर अच्छा सहयोग दिया। पूरी संभावना है कि वह टीम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। उन्हें अनुभवी क्विंटन डिकॉक की जगह टीम में शामिल किया गया था। मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने कसी गेंदबाजी की। सूर्यकुमार की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुंबई ने पिछले मैच में उनका इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल किया। यह देखना बाकी है कि क्या भारतीय टी-20 टीम का कप्तान शनिवार को पूरी भूमिका निभाने के लिए फिट हैं या नहीं।----------------------प्रसारण : दोपहर 3:30 बजे सेस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर------------------आमने-सामनेकुल मैच : 37दिल्ली जीती : 16मुंबई जीती : 21---------------नंबर गेम-2 मुकाबले पिछले साल दोनों ने खेले थे जिसमें मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी-12 रन से हराया था मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को उसके घर अरुण जेटली स्टेडियम में-------------------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।