आईपीएल मैच के चलते स्टेडियम के पास यातायात रहेगा प्रभावित

Apr 07, 2026 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों को राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

 आईपीएल मैच के चलते स्टेडियम के पास यातायात रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वाहन चालक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आईटीओ तक बहादुर शाह जफर मार्ग पर आने-जाने से परहेज करें।साथ ही बताया कि दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट चौक से गुरुनानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट चौक तक भारी व व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।ट्रैफिक

पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।यह जानकारी भी दी कि माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर निशुल्क पार्किंग उपलब्ध रहेगी। यहां से पार्क-एंड-राइड बस सेवा मैच से 2 घंटे पहले शुरू होगी और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक चलती रहेगी। स्टेडियम के आसपास केवल लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी।----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।