खेल : दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के ऐलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 26 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज और शेफाली वर्मा की बेहतरीन पारियों ने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया। अब दिल्ली को पहली ट्रॉफी की तलाश है।

वडोदरा, एजेंसी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज और शेफाली वर्मा की पारियों से दिल्ली ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ऐलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 26 गेंद रहते सात विकेट से पराजित किया। खिताब के गुरुवार को उसका सामना बेंगलुरु से होगा। दिल्ली को पहली ट्रॉफी की तलाश है। सी हेनरी (35/3) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली ने पहले गुजरात को सात विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। बेथ मूनी ने नाबाद 62, जॉर्जिया ने 35 और काश्वी गौतम ने 18 रन बनाए।
दिल्ली के लिए नंदिनी शर्मा ने दो विकेट झटके। इसके बाद दिल्ली ने लक्ष्य 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर हासिल कर लिया। लिजेल ली ने 43, शेफाली ने 31, लॉरा ने नाबाद 32 और जेमिमा ने 41 रन बनाए। ली और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 89 रन की आक्रामक साझेदारी के साथ मैच का रुख तय किया। वहीं लॉरा और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 68 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत को जाया नहीं होने दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



