खेल : दिल्ली की निगाह विजयी हैट्रिक पर

Apr 07, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली की निगाह विजयी हैट्रिक पर शोल्डर : गुजरात टाइटंस से होगा आज

खेल : दिल्ली की निगाह विजयी हैट्रिक पर

हिन्दुस्तान ब्यूरो, नई दिल्ली। शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को गुजरात टाइटंस पर जीत के साथ हैट्रिक पूरी करने उतरेगी। अक्षर की टीम ने अपने इंपैक्ट खिलाड़ी समीर रिजवी के दम पर दोनों मैच जीते हैं। टीम को मेरठ के इस विस्फोटक बल्लेबाज से एक और बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं शुभमन गिल की टीम गुजरात पहली बार लगातार तीन शुरुआती मैच गंवाने के धावे से बचने की कोशिश करेगी। दिल्ली के गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके लिए सबसे बड़ी चिंता उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन है। केएल राहुल अब तक टीम को बड़ी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं।

अगर राहुल, निसंका और नीतीश लय में आ जाते हैं तो दिल्ली और भी खूंखार टीम बन जाएगी। राहुल शुरुआती दो पारियों में जिस तरह से आउट हुए हैं, उसके लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। वह किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं। तीसरे नंबर पर हालांकि नीतीश असफल रहे हैं। लग रहा है कि वह इस नंबर पर ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं। श्रीलंका के ओपनर निसंका ने पिछले मैच में अपनी लय हासिल कर ली थी। इससे उन्हें पावरप्ले में गुजरात के तेज गेंदबाजों रबाडा और सिराज की जोड़ी का सामना करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास मिलेगा।आईपीएल में लगातार तीन अर्धशतक (एक पिछले सत्र के आखिरी मैच में लगाया था) लगाने वाले रिजवी आक्रामक फॉर्म में हैं। उनमें स्पिनरों की जमकर धुनाई करने की क्षमता तो पहले से थी ही, लेकिन अब वह तेज गेंदबाजों को भी नहीं बख्श रहे हैं। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने पारी के शुरू में संयमित रवैया अपनाया लेकिन बाद में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। उन्होंने अपने धैर्य और कौशल का शानदार नमूना पेश करके प्रभावित किया है। स्टब्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया है। दिल्ली की ओर से गेंदबाजों में मुकेश ने अब तक किफायती गेंदबाजी की है। उन्हें भले अभी दो विकेट मिले हैं लेकिन उन्होंने रन बहुत कर दिए हैं। अक्षर पावरप्ले और बीच के ओवरों दोनों में प्रभावी साबित हो रहे हैं। टी नटराजन टीम के लिए गेंदबाजी में तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। वह 7.57 की इकोनॉमी से टीम के लिए सर्वाधिक चार रन ले चुके हैं। लुंगी के साथ कलाई के स्पिनर कुलदीप भी गेंदबाजी को मजबूती दे रहे हैं।वहीं गुजरात ने पहली बार अपने शुरुआती दो मैच हारे हैं। न बल्लेबाज और न ही गेंदबाज कोई कमाल कर पाए हैं। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भरता टीम को भारी पड़ रही है। उसका मध्यक्रम नहीं चल पा रहा है। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में ओपनर सुदर्शन से मिली अच्छी शुरुआत का मध्यक्रम के बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके। बटलर के बल्ले से अभी बड़ी पारी नहीं निकली है। फिलिप्स, सुंदर और तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कप्तान गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन कार्यवाहक कप्तान राशिद ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। गुजरात के गेंदबाज भी रंग में नहीं हैं। सिराज और रबाडा दोनों ही थोड़े महंगे साबित हुए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं। टीम के लिए सकारात्मक बात यह है कि राशिद ने शुरुआत में ही अपनी लय पा ली है। टीम के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा रहे हैं।------------पिचकोटला की पिच पर आमतौर पर खूब रन बनते हैं। छोटी बाउंड्री के चलते खूब चौके-छक्के लगते हैं। स्पिनरों को मदद मिली है। पिछले हफ्ते दोपहर के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम 162 रन ही बना पाई। शाम के मैच में बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा।----------------------मौसमबुधवार को दिन में बारिश की संभावना है। शाम को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।------------------------------------संभावित एकादशदिल्ली : अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, पाथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इंपैक्ट खिलाड़ी : समीर रिजवी।गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इंपैक्ट खिलाड़ी : शाहरुख खान।---------------------प्रसारण : शाम : 7:30 बजे सेस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर-----------------------आमने-सामनेकुल मैच : 7दिल्ली जीती : 3गुजरात : 4---------------नंबर गेम-3 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों ने खेली हैं जिसमें से दो गुजरात और एक दिल्ली ने जीता है-10 विकेट से हराया था गुजरात ने दिल्ली को पिछले साल यहां खेले गए एकमात्र मुकाबले में----------------------अरुण जेटली स्टेडियम में ओवरऑल प्रदर्शनकुल मैच : 98पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते : 48लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने जीते : 50-------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।