
खेल : दिल्ली की निगाह एलिमिनेटर पर
डब्ल्यूपीएल वडोदरा, एजेंसी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को जब प्रीमियर लीग के आखिरीप्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में उतरेगी तो उसकी निगाह जीत
डब्ल्यूपीएल वडोदरा, एजेंसी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को जब प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में उतरेगी तो उसकी निगाह जीत के साथ एलिमिनेटर में जगह पक्की करने पर होगी। जीत उन्हें सीधे गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर में जगह दिला देगी। टीम ऐसी स्थिति में आठ अंक के साथ लीग में तीसरे स्थान पर रहेगी। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो जाएगी। वहीं निचले पायदान पर मौजूद यूपी वारियर्स की जीत मुंबई की टीम के लिए रास्ता खोल सकती है। उस स्थिति में तीन टीम मुंबई, दिल्ली और वारियर्स तीनों के समान छह अंक रहेंगे और नेट रन रेट (एनआरआर) तय करेगा कि एलिमिनेटर में कौन टीम पहुंचेगी।
तीन टीम में से माइनस 1.146 के साथ वारियर्स का नेट रन रेट सबसे खराब है। दिल्ली का माइनस 0.164 जबकि मुंबई का प्लस 0.059 है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छह जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर रहते हुए पहले ही सीधे फाइनल में जगह बना चुकी है। दिल्ली की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों ने मौजूदा सत्र में अधिक रन नहीं बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनकी हमवतन स्टार लॉरा वोल्वार्ट और शेफाली वर्मा ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली को इस अहम मैच में शेफाली के साथ ही नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स से भी बड़ी उम्मीद होगी। इनकी एक बड़ी पारी टीम को जीत दिला सकती है। गेंदबाजी में भी विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी मारिजेन कैप और वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी सिर्फ सात और छह विकेट चटका पाई हैं। भारतीय गेंदबाजों स्नेह राणा और मीनू मणि का भी यही हाल है। दिल्ली के लिए विकेट चटकाने की जिम्मेदारी दो युवा खिलाड़ियों अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी (14 विकेट) और भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (12 विकेट) ने निभाई है। वहीं वारियर्स की टीम लगातार दो हार के बाद इस मैच में उतर रही है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में टीम को आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड की जोड़ी को छोड़कर टीम की अन्य बल्लेबाज मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। चोट के कारण लिचफील्ड की गैरमौजूदगी से भी टीम को नुकसान हो सकता है। सोफी एकलेस्टोन और दीप्ति विकेट लेने में नाकाम रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




