
बजट में दिल्ली को मिल सकती है कई बड़ी सौगातें
दिल्ली को केंद्र सरकार द्वारा पेश होने वाले बजट में कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। दिल्ली के विकास और यमुना की सफाई के लिए राशि आवंटित की जा सकती है। भाजपा की सरकार होने के कारण दिल्लीवासियों को उम्मीद है कि इस बार बजट में विशेष सहायता मिलेगी। दिल्ली सरकार भी विकास के लिए केंद्र से सहयोग की उम्मीद कर रही है।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश होने वाले बजट में दिल्ली को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। इसमें दिल्ली के विकास से लेकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए राशि आवंटित की जा सकती है। इस वर्ष केंद्र सरकार पहली बार उस समय बजट पेश कर रही है जब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। इसलिए न केवल दिल्ली सरकार बल्कि दिल्लीवासियों को भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार से दिल्लीवासियों को बजट में बड़े तोहफे मिल सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि दिल्ली को बजट में आवंटित की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष दिल्ली में भी भाजपा सरकार है।
इसके साथ ही भाजपा सरकार ने विकसित दिल्ली बनाने का संकल्प लिया हुआ है, जिसमें उसे केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। दिल्ली में वायु प्रदूषण, यमुना को स्वच्छ बनाना, सड़कों को दुरुस्त करना, जाम को खत्म करना, स्कूलों की संख्या बढ़ाकर छात्रों के दबाव को कम करना आदि चुनौतियां है। दिल्ली सरकार द्वारा बीते वर्ष लगभग एक लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था। अपने स्तर पर दिल्ली सरकार लगातार विकास की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद है, ताकि विकास की रफ्तार को तेज किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार दिल्ली के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है। कई परियोजनाओं के लिए बजट में राशि भी आवंटित की जा सकती है। खासतौर से यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा मदद की घोषणा हो सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




