Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Bomb Blast Investigation Expands to Nuh Four Detained Including Two Doctors
नूंह से दो डॉक्टरों समेत चार हिरासत में

नूंह से दो डॉक्टरों समेत चार हिरासत में

संक्षेप:

दिल्ली में बम धमाके की जांच नूंह तक पहुंच गई है। एनआईए ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो डॉक्टर शामिल हैं। एक डॉक्टर मुस्तकीम, जो हाल ही में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप पूरी कर चुका है, को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जमीनों की जांच शुरू कर दी है।

Nov 14, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नूंह/फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बम धमाके की जांच नूंह तक पहुंच गई है। एजेंसियों ने इस मामले में दो डॉक्टरों सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जांच की। जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को जिन दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया है, उनमें से एक डॉक्टर की पहचान नूंह के सुनहेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम और दूसरे की फिरोजपुर झिरका के अहमदवास गांव का निवासी मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया गया है कि मुस्तकीम ने चीन से कोर्स किया था। हाल-फिलहाल में उसने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप पूरी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोहम्मद की यहां से इंटर्नशिप चल रही है। पुलिस दिल्ली धमाकों में गिरफ्तार हुए आरोपियों से संपर्क होने के शक में इन दोनों डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। मुस्तकीम के परिवार के लोगों ने बताया कि मुस्तकीम दिल्ली स्थित एम्स में नौकरी पाने की तैयारी में जुटा था। नौ नवंबर को वह वहां परीक्षा भी देकर आया था। अचानक गुरुवार रात को फरीदाबाद पुलिस की चार-पांच गाड़ियां उसके घर आई थीं और मुस्तकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई थीं। मुस्तकीम को बेवजह फंसाया जा रहा है। अमोनियम नाइट्रेट बेचने वाले हिरासत में लिए गए आतंकी मॉड्यूल में अमोनियम नाइट्रेट बेचने के सिलसिले में भी पुलिस ने नूंह इलाके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद की कार को जब्त कर लिया है। पुलिस इस कार को लेकर रवाना हो गई। इस कार के सिर्फ दो माह के अंदर करीब 30 हजार किलोमीटर चलने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉ. मुजम्मिल अहमद के कार की भी तलाश की जा रही है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीनों की पैमाइश फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जमीनों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से जुड़ी लगभग 78 एकड़ जमीन की विस्तृत पैमाइश और दस्तावेजी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को धौज स्थित उप-तहसील अधिकारियों और डीटीपी इन्फोर्समेंट विभाग की संयुक्त टीम यूनिवर्सिटी पहुंची, जहां परिसर और आस-पास की जमीनों की पैमाइश की। जांच के चलते यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही और प्रशासनिक गतिविधियां पूरे दिन केंद्र में रहीं। यूनिवर्सिटी पहुंची टीम ने सबसे पहले दस्तावेजों की जांच कर देखा कि यूनिवर्सिटी का निर्माण कितने हिस्से पर किया गया है और कितनी जमीन फिलहाल खाली या उपयोग से बाहर है। अधिकारियों ने निर्माण की मौजूदा स्थिति से लेकर संभावित अनियमितताओं तक सभी बिंदुओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड खंगाले उप-तहसील के अधिकारियों के अनुसार जमीनों के खरीद-फरोख्त से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जमीन किस-किस व्यक्ति से खरीदी, कुल कितनी जमीन खरीदी गई और विभिन्न सौदों में किसे कितनी राशि का भुगतान किया गया। पुराने रजिस्टर, एग्रीमेंट और भुगतान रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पैमाइश और दस्तावेजी पड़ताल पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जमीनों से जुड़ी प्रक्रिया नियमानुसार है या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।