बिरसा मुंडा का जमीन की रक्षा व स्वाभिमान का संदेश अब भी प्रासंगिक-हर्ष मल्होत्रा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर दिल्ली भाजपा ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कीनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश के...

 बिरसा मुंडा का जमीन की रक्षा व स्वाभिमान का संदेश अब भी प्रासंगिक-हर्ष मल्होत्रा

-बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर दिल्ली भाजपा ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश के जनजाति मोर्चे ने बांसेरा पार्क में पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एसटी मोर्चा अध्यक्ष सीएल मीणा के साथ भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भगवान बिरसा मुंडा का योगदान

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 9 जून 1900 को मात्र 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में अंग्रेजों की क्रूरता ने इस महापुरुष को हमसे छीन लिया था, लेकिन वह आज भी हर आदिवासी के हृदय में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि एक क्रांतिकारी संत थे। जिन्होंने "अबुआ दिशोम, अबुआ राज" यानी "हमारा देश-हमारा राज" का उद्घोष करते हुए उलगुलान विद्रोह का बिगुल फूंका था। मल्होत्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा, अंधविश्वास से मुक्ति और स्वाभिमान का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे महापुरुष के नाम पर पेड़ लगाएं, आदिवासी बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाएं और अन्याय के सामने चुप न रहें। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने छोटा जीवन जिया, लेकिन करोड़ों के लिए प्रेरणा बन गए।

महत्वपूर्ण संदेश

-----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि कब है?
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि 9 जून 1900 को है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।