
विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को सौंपा गया कथित टिप्पणी मामला
दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं पर की गई कथित टिप्पणी का मामला विशेषाधिकार समिति को सौंपा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की वीडियो क्लिप फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। शीतकालीन सत्र में कुल 351 प्रश्न पूछे गए और डिजिटल दस्तावेजीकरण के माध्यम से काफी धन और पेड़ों की बचत हुई।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं पर की गई कथित टिप्पणी का मामला सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया गया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस संबंध में वीडियो क्लिप को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया है। गुप्ता ने कहा कि आठवीं दिल्ली विधानसभा का चौथा (शीतकालीन) सत्र पांच बैठकों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 351 प्रश्न पूछे गए और 124 विशेष उल्लेख प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि सिख गुरुओं से संबंधित कथित टिप्पणी के मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया गया है।
जबकि, वीडियो की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रकरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन का क्रमानुसार वीडियो भी जारी किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की डिजिटल दस्तावेजीकरण पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में डिजिटल दस्तावेजीकरण से 1.69 लाख रुपये की बचत हुई है। जबकि, 3.38 लाख से अधिक पृष्ठों की बचत हुई है। जिससे कि 40.56 पेड़ों का संरक्षण हुआ है। गुप्ता ने बताया कि अगले सत्र से दिल्ली विधानसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पूर्ण संस्करण बचाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




