
पंजाब पुलिस से 15 तक मांगी गई रिपोर्ट : विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस को विवादास्पद टिप्पणियों के मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए केवल तीन दिन का समय दिया है। विपक्ष की नेता द्वारा की गई अपत्तिजनक टिप्पणी के बाद, पंजाब पुलिस ने 10 दिन का समय मांगा था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समय सीमा घटा दी।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पंजाब पुलिस ने दस दिन का समय मांगा है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने उन्हें केवल तीन दिन यानी 15 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने का समय दिया है। यह बात मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 6 जनवरी को विपक्ष की नेता द्वारा कथित अपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न घटनाक्रम पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था, जिसके जवाब में उन्होंने 10 दिन का समय मांगा था।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा पंजाब के डीजीपी, स्पेशल डीजीपी (साइबर सेल) और जालंधर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने यह दावा किया कि एफआईआर दर्ज करना और फॉरेंसिक जांच कुछ ही घंटों में कर दी गई, लेकिन विधानसभा के नोटिस का जवाब देने के लिए दस दिन का समय मांगा गया है। अध्यक्ष ने कहा कि इससे जांच एजेंसी की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न उत्पन्न होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए केवल तीन दिन का समय दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




