‘सीएजी स्वास्थ्य ऑडिट पर जुलाई तक रिपोर्ट दें’
दिल्ली विधानसभा ने सभी विभागों को सीएजी स्वास्थ्य ऑडिट पर कार्रवाई रिपोर्ट 31 जुलाई तक पेश करने का निर्देश दिया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक अस्पतालों को मजबूत करना और सेवाओं का विस्तार आवश्यक है। यह निर्देश मार्च 2022 में समाप्त हुए वर्ष की आई सीएजी रिपोर्ट पर आधारित है।

नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विधानसभा ने सीएजी स्वास्थ्य ऑडिट को लेकर विभागों को 31 जुलाई तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा गया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण और सेवाओं का विस्तार बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली के लिए जरूरी है। विधानसभा सचिवालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए निर्धारित समयसीमा तय करते हुए सभी संबंधित विभागों को लोक लेखा समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश मार्च 2022 को समाप्त हुए वर्ष के लिए आई सीएजी रिपोर्ट पर आधारित है।
सभी विभागों को 31 जुलाई तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट देने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Sanjay Kushwahaशॉर्ट बायो : संजय कुशवाहा पिछले 21 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में पर्यावरण एवं वन्य जीव, मौसम, विधानसभा जैसी महत्वपूर्ण बीट की कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभवः
संजय कुशवाहा पत्रकारिता और लेखन जगत में एक प्रतिष्ठित नाम है, जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स समूह) में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं। अपनी इस भूमिका के अंतर्गत वे दिल्ली में अलग-अलग विभागों की खबरें रिपोर्ट करते हैं। उनकी खबरों में पर्यावरण, वन्यजीव, मौसम और राजनीति के विविध रंगों को पहचाना जा सकता है।
करियर का सफरः
संजय कुशवाहा यूं तो कॉलेज के दिनों से विविध लेखन करते रहे और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते भी रहे। वर्ष 2005 से दैनिक भास्कर सोनीपत, फिर अमर उजाला देहरादून और फिर दैनिक जागरण देहरादून में काम किया। वर्ष 2011 से हिन्दुस्तान दिल्ली में रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा हैं। लंबे पत्रकारीय जीवन में संजय कुशवाहा ने साहित्य, संस्कृति, नगर निगम से लेकर अपराध और राजनीति तक की कवरेज की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमिः
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने वाले संजय कुशवाहा को किताबें पढ़ना बेहद पसंद रहा है। खासतौर पर साहित्य, इतिहास और वन्य जीव के बारे में उन्होंने स्वतंत्र अध्ययन किया है।
पत्रकारीय दृष्टिकोणः
दिल्ली के पर्यावरण, प्रदूषण की समस्या, मौसम चक्र, वन्य जीवन, जंगल आदि की विशेष समझ। दिल्ली विधानसभा और कांग्रेस पार्टी की रिपोर्टिंग। स्थानीय निकाय एनडीएमसी की रिपोर्टिंग।
विशेषज्ञताः
साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन
राजनीति, विधानसभा, कांग्रेस पार्टी
स्थानीय निकाय एनडीएमसी, दिल्ली नगर निगम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


