
खेड़ा कला के रेलवे फाटक पर जाम खत्म करने की तैयारी
दिल्ली-अंबाला रेलवे सेक्शन के खेड़ा कला में बनेगा फ्लाईओवर एवं अंडरपास नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताखेड़ा कला इलाके में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं रेलवे...
दिल्ली-अंबाला रेलवे सेक्शन के खेड़ा कला में बनेगा फ्लाईओवर एवं अंडरपास नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता खेड़ा कला इलाके में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं रेलवे द्वारा एक फ्लाईओवर एवं रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाएगा। दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर बनने वाली इस परियोजना से रोजाना हजारों लोगों को लाभ होगा। अभी के समय में यहां रेलवे फाटक है जिसके कारण लोग काफी समय तक इसे पार करने के लिए फंसे रहते हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों ने बताया कि इस परियोजना के तहत रेलवे फाटक को हटाकर यहां पर 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा जो चार लेन का होगा।
इसमें दो -दो लेन दोनों तरफ होंगी। वहीं रेलवे अंडरब्रिज 5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा जिसमें राहगीरों के चलने के लिए 1.2 मीटर का फुटपाथ भी शामिल होगा। इसके तैयार होने से लोगों को रेलवे फाटक पार करने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। राहगीर, साइकिल, रिक्शा आदि जहां रेलवे अंडर ब्रिज से गुजर सकेंगे तो वहीं वाहन फ्लाईओवर के रास्ते जा सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2015 में दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रेलवे लाइन पर बने 10 क्रासिंग को खत्म करने का निर्णय लिया था। यह परियोजना उनमें से ही एक है। वर्ष 2020 में इस परियोजना के लिए अध्ययन किया गया था। दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन ने वर्ष 2021 में इसे मंजूरी दी थी। लेकिन वर्ष 2022 में इसके नक्शे में बदलाव किया गया। अब यह कार्य उत्तर रेलवे द्वारा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




