एशिया प्रशांत क्षेत्र में आईजीआई पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

Mar 06, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे को एशिया प्रशांत क्षेत्र में पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट घोषित किया गया है। 2025 में 4.618 करोड़ एकतरफा प्रस्थान सीटों की क्षमता के साथ, यह 2019 में नौवें स्थान से 2025 में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह भारत के तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र का परिणाम है।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में आईजीआई पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एशिया प्रशांत क्षेत्र में दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे को पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट घोषित किया गया है। विमानन विश्लेषण कंपनी ओएजी के तांजा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट ने एकतरफा प्रस्थान सीटों की संख्या आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर 4.618 करोड़ एकतरफा प्रस्थान सीटों की क्षमता दर्ज की गई है। इसके साथ ही यह वर्ष 2019 में नौवें स्थान से छलांग लगाकर 2025 में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली हवाईअड्डे ने इस उपलब्धि तक पहुंचते हुए कई बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इनमें सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट और इंचिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रमुख हवाईअड्डे शामिल हैं। दिल्ली हवाईअड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड डायल के सीईओ विदेह कुमार जैपुरियार ने बताया कि यह उपलब्धि भारत के तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र और दीर्घकालिक हब विकास रणनीति का परिणाम है।उन्होंने कहा कि खासतौर पर इंडिगो, एयर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों के विस्तार और बढ़ती उड़ानों ने दिल्ली को एशिया और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण कनेक्टिंग हब बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सीट क्षमता में हर साल लगभग तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि उड़ानों की आवृत्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोप के लिए बढ़ती उड़ानों ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है।पांच सबसे व्यस्त हवाईअड्डेटोक्यो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुआंगझो बेयुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे व्यस्त पांच हवाई अड्डे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।