इबोला को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पर जारी की गई सलाह
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल)ने देश में इबोला

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल)ने देश में इबोला प्रभावित देशों से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की है। जिनमें संक्रमण के लक्षण हों उनसे कहा गया है कि वे आव्रजन जांच से पहले हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दें। डायल द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर जारी पोस्ट में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा जारी परामर्श में विशेष रूप से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों का उल्लेख किया गया है। इन देशों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'उच्च जोखिम वाले देशों'की श्रेणी में रखा है।
यात्रियों के लिए सलाह
एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एपीएचओ) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यह परामर्श प्रदर्शित किया है। इसमें यात्रियों को बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश और बिना किसी स्पष्ट कारण के रक्तस्राव जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
संक्रमित यात्रियों के लिए निर्देश
इसमें यह भी कहा गया है कि जिन यात्रियों का संक्रमण के संदिग्ध या इबोला रोगी से सीधा संपर्क रहा हो वे तुरंत हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी या स्वास्थ्य डेस्क को इसकी सूचना दें।
चिकित्सा सहायता
एपीएचओ के अनुसार, आगमन के 21 दिनों के भीतर लक्षण विकसित होने पर किसी भी यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए और अधिकारियों को अपनी पिछली यात्राओं के बारे में सूचित करना चाहिए।
स्वास्थ्य उपायों में सहयोग
एडवाइजरी में यात्रियों से स्वास्थ्य जांच और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में सहयोग करने की अपील की गई है। यह निर्देश अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत जारी किए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


