Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Airport Chaos Indigo Flight Cancellations Lead to Passenger Frustration
हवाई अड्डे पर दर-दर भटकते रहे यात्री

हवाई अड्डे पर दर-दर भटकते रहे यात्री

संक्षेप:

दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को यात्रियों को इंडिगो की उड़ानों के रद्द या विलंबित होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्री सही जानकारी के लिए काउंटर से काउंटर भटकते रहे और अन्य विमान सेवाओं द्वारा टिकट के दाम बढ़ने की भी शिकायत की। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की।

Dec 06, 2025 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को भी दिन भर यात्री हलकान रहे। विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के रद्द या विलंबित होने के चलते सही जानकारी के लिए यात्री दिन भर एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकते रहे। यात्री अन्य विमान सेवाओं द्वारा टिकट की कीमतों में कई गुना इजाफा किए जाने की भी शिकायत करते नजर आए। हवाई जहाज के जरिए अपना सफर सुगमता से पूरा करने की चाह रखने वालों के लिए पिछले चार दिन बहुत भारी बीत रहे हैं। यात्रियों ने अपनी परेशानी बयान करने के लिए सोशल माध्यमों का भी सहारा लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक यात्री ने बताया कि कई घंटे हवाई अड्डे पर बिताने के बाद भी उन्हें अभी तक अपने विमान के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि, एक महिला यात्री ने बताया कि मंगलुरू जाने के लिए उन्होंने इंडिगो का टिकट लिया था। लेकिन, विमान के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिल पा रही है। अन्य विमान सेवाओं से भी उन्होंने टिकट के बारे में पता किया। उन्हें चालीस से पचास हजार रुपये में टिकट मिलने की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब उनके पास वाहन बुक करके घर जाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बच रहा है।