
संपादित--प्रदूषण---राजधानी में जहरीली हवा से राहत नहीं
--शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया --सबसे अधिक वजीरपुर में 448 दर्ज
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में लगातार नौवें दिन हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। राजधानी को फिलहाल विषाक्त हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, लगभग एक दर्जन जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के सुबह नौ बजे के बुलेटिन के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बुलेटिन में इसमें बढोतरी दर्ज की गई और यह 370 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कुल 20 से अधिक निगरानी स्टेशनों ने ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता दर्ज की, जबकि 11 स्थानों पर प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ देखा गया।

शाम 4 बजे वजीरपुर का एक्यूआई सबसे अधिक 448 दर्ज किया गया। अन्य कई जगहों पर यह 400 से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 मानक से काफी अधिक हैं। शनिवार शाम 4 बजे पीएम 10 का स्तर तीन गुना से अधिक 336 दर्ज किया गया। इसका मानक 100 है। पीएम 2.5 का स्तर 60 रहना चाहिए लेकिन यह 196 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक वजीरपुर--448 विवेक विहार-439 आनंद विहार- 429 जहांगीरपुरी-- 428 बवाना--427 रोहिणी--425 अशोक विहार--412 नरेला--410 डीटीयू - 407 मुंडका--407 नेहरु नगर--403

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




