Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Air Quality Index Surpasses 400 Health Risks Escalate
प्रदूषण से राहत नहीं, 400 के पार रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक

प्रदूषण से राहत नहीं, 400 के पार रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक

संक्षेप:

--राजधानी की हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार --मंगलवार को 428 अंक पर था सूचकांक

Nov 12, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि बुधवार को ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते सात दिन प्रदूषण के लिहाज से बेहद बुरे साबित हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 428 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर दिल्ली की हवा में दस अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी यह गंभीर श्रेणी में ही मौजूद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि हवा की गति तेज होने और दिन भर निकलने वाली धूप के चलते पांच नवंबर को वायु गुणवत्ता में खासा सुधार हुआ था। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 अंक पर रहा था, लेकिन इसके बाद से ही लगातार प्रदूषण स्तर में इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा खराब हवा वाले सात दिनः 12 नवंबर---418 11 नवंबर---428 10 नवंबर---345 09 नवंबर---370 08 नवंबर---361 07 नवंबर---322 06 नवंबर---311 सबसे खराब रही यहां की हवाः वजीरपुर---460 रोहिणी---443 आरके पुरम---437 पंजाबी बाग---438 बवाना---456 नेहरू नगर---445 नरेला---442 मुंडका---443 जहांगीरपुरी---448 चांदनी चौक---454