
प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार
नई दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दिल्ली के 14 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, हवा की रफ्तार में थोड़ी बढ़ोतरी से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखा गया। पिछले साल से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 200 से ऊपर है।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को दिल्ली के 14 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, हवा की रफ्तार थोड़ा बढ़ने के चलते समग्र तौर पर वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली के लोग लंबे समय से लगातार प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। पिछले साल 14 अक्तूबर को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची थी। इसके बाद से लगातार ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 के अंक पर रहा।
इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 289 के अंक पर था। हालांकि, गुरुवार को भी दिल्ली के 14 इलाकों का सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा। इसमें आनंद विहार जैसे भीड़-भाड़ वाला इलाका है तो सीरी फोर्ट जैसा इलाका भी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में गुरुवार की शाम चार बजे पीएम 10 का औसत स्तर 206 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 116 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में अभी भी मानकों से दो गुना ज्यादा प्रदूषण मौजूद है। प्रदूषण मीटरः 07 जनवरी---289 08 जनवरी---280 यहां की हवा सबसे खराबः आनंद विहार---344 नेहरू नगर---343 आरके पुरम---327 विवेक विहार---326 सीरी फोर्ट---320

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




